बॉलीवुड के मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके बच्चे स्टारकिड होने के बावजूद फ़िल्मी चकाचौंध से कोसों दूर रहते है । लेकिन सोशल मीडिया पर आमिर खान की बेटी इरा खान काफ़ी एक्टिव रहती है । हाल ही में इरा खान ने इंटरनेशनल मेन्स डे सेलिब्रेट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े हर पुरुष को सम्मान दिया । खासकर अपने पापा आमिर खान को ।

इरा खान ने शेयर की पुरानी फ़ोटो
इरा ने अपने पापा संग बचपन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने पापा आमिर संग बाइक पर बैठी हैं जबकि उनका भाई पीछे बैठा हुआ है । इसके अलावा इरा ने अपनी जिंदगी से जुड़े अन्य पुरुषों को भी इंटरनेशनल मेन्स डे पर विश करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा बेहद खुशकिस्मत रही हूं कि मेरी जिंदगी में इतने शानदार पुरुष हैं । हालांकि इसमें से कई की उम्र इतनी नहीं है कि उन्हें अभी पुरुष कहा जा सके (यानी वे अभी लड़के हैं)। मैं बेहद कृतज्ञ हूं। हैप्पी मेन्स डे ।'
आमिर का मंगल पांडे लुक
वहीं आमिर की बात करें तो इसमें आमिर अपनी फ़िल्म मंगल पांडे वाले लुक में नजर आ रहे है । आपको बता दें कि इरा आमिर की पहली पत्नी रीना दत्त की बेटी है । लेकिन उनकी बॉंडिंग अपने पापा से भी बहुत है ।
यह भी पढ़ें : SIZZLE ON! आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लेटेस्ट स्मोकी फ़ोटोशूट से सभी को किया 'बोल्ड'
इरा के प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक्टिंग में तो नहीं लेकिन डायरेक्शन में अपना डेब्यू करने जा रही है । इरा के प्ले 'यूरिपाइड्स मेडिया में युवराज की पत्नी हेजल कीच, इरा के भाई जुनैद खान, वरुण पटेल, सबरीन बेकर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह प्ले दिसंबर में रिलीज होगा ।
















