सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने जब से फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । जहां एक तरह वह अपने शानदार अभिनय को लेकर चर्चा बटोरती हैं वहीम दूसरी तरफ़ वब अपने चुलबुले अंदाज के कारण लोगों की चहेती बन गई है । और इन दोनों की वजह से सारा अली खान की इतने कम समय में फ़ैन फ़ोलोइंग भी काफ़ी बढ़ गई है । लेकिन अब सारा अली खान कुछ लोगों के निशाने पर आ गई है । हाल ही में सारा का शाहरुख़ खान को अंकल कहना कुछ लोगों को रास नहीं आया ।

सारा अली खान ने शाहरुख खान को कहा 'अंकल' तो मच गया घमासान

सारा अली खान का शाहरुख़ खान को अंकल कहना रास नहीं आया

दरअसल, फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स 2019 के दौरान सारा को उनकी फ़िल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया । इस अवॉर्ड समारोह के दौरान सारा ने फिल्मफेयर के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को अंकल कह दिया । इसके बाद शाहरुख़ खान के फैंस को यह बात हजम नहीं हुई । उन्होंने सोशल मीडिया पर सारा को खूब ट्रोल किया, वहीं एक ऐसा वर्ग भी था जो जिसने सारा को सपोर्ट किया ।

सारा ने अवॉर्ड लेने के बाद अपनी थैंक्यू स्पीच के दौरान कहा था 'मेरे पिता शाहरुख़ अंकल के साथ फिल्मफेयर होस्ट किया करते थे । मुझे ये अच्छा लगता था ।' इसके बाद सारा को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं । शाहरुख़ के कुछ फैंस ने सारा की नसीहत देते हुए लिखा है कि, ऐसे मौकों पर अंकल नहीं सर कह कर पुकारना चाहिए ।

यह भी पढ़ें : Throwback Thursday: सारा अली खान अपनी 'क्यूट' अदाओं से अमिताभ बच्चन का भी दिल लुभा चुकी है, यकीन न हो तो देख लो

वहीं सारा के फ़ैंस ने अपनी चेहेती अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा कि, ' आप 23 साल की एक लड़की से ये कैसे एक्सपेक्ट कर सकते हैं कि वो अपने पापा से भी बड़े उम्र के एक्टर को और क्या कह कर बुलाएगी । स्टुपिड फैन्स को ये समझना होगा कि शाहरुख खान की इतनी उम्र हो चुकी है कि उन्हें अंकल कह कर बुलाया जाए ।

वहीं दूसरी तरफ़ सारा के फ़ैंस ने खुलकर सारा का सपोर्ट किया ;-