फरहान अख्तर इन दिनों अपनी गर्लफ़्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफ़ेयर को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे है । पिछले कई दिनों से 45 साल के फरहान अख्तर का 38 वर्षीय एक्ट्रेस एंड सिंगर शिबानी दांडेकर के साथ नजदीकियां सोशल मीडिया की सनसनी बन गई है । खबरें आ रही हैं कि फरहान अख्तर जल्द ही शिबानी के साथ शादी रचाने जा रहे है । लेकिन इसी बीच फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की एक रोमांटिक हॉलिडे फोटो वायरल हो रही है । जिसमें वह काफ़ी हॉट अंदाज में पानी में अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे है ।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का हॉट रोमांस
फ़रहार और शिबानी का ये रोमांटिक पोज साफ़-साफ़ दिखला रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में बुरी तरह से गिरफ़्त हो चुके है । फ़रहान ने शिबानी को कसकर बाहों में जकड़ रखा है । वैसे ये पहली बार नहीं है जब फरहान और शिबानी की रोमांटिक फोटो सामने आई है । कपल की ऐसी ही कई और फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं । हालांकि फरहान और शिबानी में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है । फरहान और शिबानी कुछ टाइम पहले मेक्सिको में हॉलिडे एंजॉय करने गए थे तभी इस कपल की सगाई खबरें आई थीं ।
जल्द ही रचा सकते हैं शादी
जहां शिबानी पिछले दिनों अपनी बहन की शादी में बिजी थी वहीं उनकी फ़रहान के साथ शादी की खबरों ने खूब जोर पकड़ा । खबरों में कहा जा रहा है कि फ़रहान और शिबानी समर वेडिंग का प्लान कर रहे है लेकिन अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल खबर नहीं आई है ।
A post shared by Latest 24x7 (@latest_24x7) on
यह भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में एक साथ नहाते हुए फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ़्रेंड शिबानी दांडेकर से किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इज़हार
वर्क फ़्रंट की बात करें तो फ़रहान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ सोनाली बोस की आगामी फ़िल्म द स्काई इज पिंक, में नजर आएंगे । इसके अलावा वह अपनी अगली फ़िल्म तूफ़ान की तैयारी में व्यस्त हो गए है । जहां वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फ़िर से काम करेंगे । इस फ़िल्म में फ़रहान एक बॉक्सर का रोल अदा करेंगे ।
















