सारा अली खान और जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की नई बेस्ट फ्रेंड्स के रूप में उभर रही हैं । एक्सरसाइज से लेकर रियलिटी शो में एक साथ जाने वालीं सारा अली खान और जाह्नवी कपूर इन दिनों एक साथ केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची हैं । सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।

केदारनाथ पहुंची सारा अली खान और जाह्नवी कपूर
सारा ने भी जाह्नवी के साथ अपनी केदारनाथ ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें सारा और जाह्नवी केदारनाथ धाम में दर्शन के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं ।




इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सारा और जाह्नवी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों में दोनों केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची दिख रही हैं । इस दौरान सारा और जाह्नवी ने एक साथ फ़ोटो भी खिंचवाई है । जबकि कुछ तस्वीरों में सारा और जाह्नवी मंदिर के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आनंद एल. रॉय की फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और साउथ के ऐक्टर धनुष के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा जाह्नवी गुडलक जेरी में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी ।
Update| Sara and Janhvi spotted at the Kedarnath mandir yesterday ❤️#SaraAliKhan #JanhviKapoor @SaraAliKhan pic.twitter.com/Or3vZD8O3a— Sara Times? (@Saratimes95) October 31, 2021
















