कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बॉलीवुड सितारें भी संजीदगी से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं । लेकिन कुछ ऐसे सितारें भी हैं जो इस लॉकडाउन में अपने परिवार को बेहद मिस कर रहे हैं । और उन्हीं में से एक हैं संजय दत्त । दरअसल संजय दत्त इन दिनों मुंबई में हैं जबकि उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे दुबई में हैं ।

संजय दत्त ने शेयर की फ़ैमिली फ़ोटो
लॉकडाउन से पहले मान्यता और बच्चे दुबई चले गए थे, जहां वे लॉकडाउन के दौरान अपना समय बिता रहे है । अपनी पत्नी और बच्चों से दूर संजय को इन सभी की बहुत याद आ रही है । इसलिए उन्होंने मान्यता और दोनों बच्चों को याद करते हुए एक खूबसूरत फ़ैमिली पिक्चर पोस्ट की । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए संजय ने लिखा, “I miss them so much To everyone who is with their families right now, cherish them!"
View this post on InstagramI miss them so much❤️ To everyone who is with their families right now, cherish them!
अभिनेता संजय निश्चित रूप से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क में रहते हैं, लेकिन यह असल में उनके साथ समय बिताने के समान नहीं है । उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसने निश्चित रूप से दर्शकों को भावुक कर दिया है ।
















