26/11 आतंकवादी हमले में देश के लिए शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म मेजर को लेकर फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है । फिल्म को जहाँ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाना हैं और अब इस फिल्म को मलयालम भाषा में भी रिलीज करने का मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया हैं । हाल ही में मलयालम भाषा में मेजर का पोस्टर भी रिलीज किया गया ।

मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी मेजर
आपको बता दे कि मेजर शहीद संदीप उन्नीकृष्णन केरल के रहवासी थे और मलयाली भाषीय थे । ऐसे में मलयालम भाषा में भारत के इस अमर नौजवान शहीद की गाथा को देखना, उनके चाहनेवालो के लिए किसी उपहार से कम नही होगा।
साउथ एक्टर अदिवि सेष ने इन भूमिका के लिए बहुत कड़ी मेहनत की हैं और हाल ही में सई मांजरेकर का पहला लुक भी सामने आया । फ़िल्म के लिए सई ने तेलुगू भाषा भी सीखी और अपने डायलॉग खुद बोले हैं। मुम्बई में 28 मार्च को फ़िल्म का टीज़र रिलीज होना था लेकिन कोरोना की मार के चलते अब ये 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा ।
मेजर फिल्म संदीप उन्नीकृष्णन की दिलेरी और जबाजी को सलाम करती हैं साथ ही व्यक्तिगत जीवन के उनकी कहानी को भी दर्शाती हैं। ये फिल्म शहिद संदीप उन्नीकृष्णन के लिए एक श्रद्धांजलि हैं ।
#MajorSandeepUnnikrishnan is INDIA’s son.
Still, lots of people from his hometown #Kozhikode wanted to watch the film in #Malayalam
So here goes :) With all my love to the people of #Kerala #MajorTheFilm releases in Malayalam!
Hindi
Telugu
??#MajorTeaserOnApril12 pic.twitter.com/dyezzjiUcJ
— Adivi Sesh (@AdiviSesh) April 5, 2021
मेजर फ़िल्म 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी जिसमें सोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज मुख्य किरदार में हैं।फ़िल्म को निर्देशित किया हैं सशी किरण टिक्का ने और फ़िल्म के निर्माता हैं सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया जिन्हें महेश बाबू के जी.एम .बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीज के साथ मिलकर बनाया जा रहा हैं ।
















