सलमान खान और ईद का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही एक बड़े जश्न की तरह रहा है। हर साल उनकी फिल्में ईद के मौके पर रिलीज होती हैं और फैंस के लिए ये किसी त्यौहार से कम नहीं होता। 2025 की ईद पर सलमान खान सिकंदर लेकर आ रहे हैं, और इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। उनके स्टारडम का ऐसा जादू है कि हर ईद पर सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं, और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का अलग ही दबदबा देखने को मिलता है। सिकंदर से उम्मीदें भी वैसी ही ऊंची हैं, जैसी हर ईद पर सलमान की फिल्मों से होती हैं। ईद पर उनकी फिल्में सिर्फ एक मूवी रिलीज नहीं होतीं, बल्कि एक इवेंट बन जाती हैं, जिसका दुनियाभर के फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

सलमान खान की कल्ट फैन फॉलोइंग
जब इस बारे में मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श से बात की गई, तो उन्होंने सलमान खान की ईद रिलीज़ को लेकर जो माहौल बनता है, उसे बिल्कुल सही शब्दों में बयां किया। उन्होंने कहा, “ईद पर सलमान खान की फिल्म की रिलीज़ करोड़ों फैंस के बीच जबरदस्त जुनून और उत्साह पैदा करती है। दरअसल, ईद और सलमान खान की फिल्मों का यह संगम अब सिर्फ एक परंपरा नहीं रहा, बल्कि खुद में एक त्योहार बन चुका है, जिसे दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले पूरे जोश और उमंग के साथ मनाते हैं।”
आदर्श ने आगे कहा, “सलमान खान की फैन फॉलोइंग और उनका स्टारडम किसी भी बॉक्स ऑफिस नंबर से कहीं आगे है। जनता के बीच उनकी जबरदस्त पकड़ ने उन्हें एक आइकॉन बना दिया है। अब जब ईद पर उनकी फिल्म सिकंदर आ रही है, तो सिनेमाघरों से लेकर दर्शकों तक, हर कोई जबरदस्त एक्साइटमेंट में है।”
सलमान खान की फैन फॉलोइंग देश के कोने-कोने तक फैली हुई है। आम जनता के बीच उनकी जबरदस्त पकड़ है, और जिस दीवानगी से लोग उन्हें चाहते हैं, वो किसी और स्टार के लिए देखना मुश्किल है। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि फैंस का जो अटूट प्यार उन्हें मिलता है, वो अपने आप में बेमिसाल है।
















