बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए बीती रात अर्पिता शर्मा और आयुष शर्मा के घर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की । पार्टी में बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया । वहीं सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शाहरूख खान की मौजूदगी ने चार चाँद लगा दिए । पार्टी के दौरान सलमान खान और शाहरूख खान की बॉन्डिंग देखने लायक़ थी ।

सलमान खान की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरूख खान की बॉन्डिंग को देख फ़ैंस को याद आई करण अर्जुन की जोड़ी, देखें वायरल वीडियो

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरूख खान 

शाहरुख ने गले लगाकर सलमान को जन्मदिन की बधाई दी । पार्टी में शाहरुख और सलमान ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया जिसमें दोनों काफ़ी हैंडसम नजर आ रहे हैं । इतना ही नहीं पार्टी के बाद शाहरूख और सलमान ने फ़ुल स्वैग से एक साथ पैपराजी को पोज भी दिए । 

पार्टी में सलमान और शाहरूख की बॉन्डिंग के फ़ोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर फ़ैंस को करण-अर्जुन की जोड़ी याद आ गई ।

शाहरूख के अलावा सलमान की बर्थडे पार्टी में कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, सुनील शेट्टीयूलिया वंतूरअरबाज खान, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, पूजा हेगड़े समेत कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, जल्द ही सलमान और शाहरूख एक दूसरे की फ़िल्मों में कैमियो करते हुए नज़र आएंगे । जहां शाहरुख़ की कमबैक फ़िल्म पठान में सलमान टाइगर के रूप में कैमियो में नज़र आएंगे वहीं शाहरूख भी सलमान की टाइगर 3 में पठान के किरदार में स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे ।