सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं । सलमान के पास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें आइकोनिक 100 करोड़ क्लब में लगातार 17 फिल्में शामिल हैं, और अपनी पिछले साल की दिवाली रिलीज टाइगर 3 के साथ, उन्होंने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है ।

सलमान खान को मिला सम्मान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की दुनिया भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सलमान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 'जॉय अवार्ड्स' में शामिल हुए ।
वैसे ये दूसरी बार हैं जब सलमान खान ने इस इवेंट को अटैंड किया है। इससे पहले 2022 में एक्टर इस अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए थे, जहां उन्हें ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया था ।
सलमान की रियाद यात्रा ने पूरे देश में हलचल मचा दी और उनकी ग्लोबल लोकप्रियता का एक ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब फेमस हॉलीवुड एक्टर-निर्देशक एंथनी हॉपकिंस ने सेरेमनी में सुपरस्टार से मुलाकात की।
एंथनी हॉपकिंस, जिन्होंने अगस्त (1996) और सररियल स्लिपस्ट्रीम (2007) का निर्देशन किया था, ने देश के सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपनी मुलाकात का अनुभव साझा किया और उनकी तारीफ की । अपने सोशल मीडिया पर एंथनी हॉपकिंस ने लिखा, “आपसे मिलना सम्मान की बात थी @beingsalmankhan #Joyawards #RiyadhSeason”
सलमान खान ने इजिप्टियन एक्ट्रेस एस्साद यूनिस को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया और सुपरस्टार अवॉर्ड इवेंट में अपना चार्म और स्वैग फ्लॉन्ट करते नजर आए।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित द बुल में दिखाई देंगे।
















