जहां बॉलीवुड में एक के बाद एक शादी की शहनाई बज रही हैं वहीं बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और योग्य बैचलर सलमान खान की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है । सलमान खान की शादी का सवाल असल में पूरे नेशन का सवाल बन गया है कि आखिर सलमान खान शादी कब करेंगे । और अब नेशन के इस सवाल का जवाब दे रहे हैं खुद सलमान खान । सलमान खान ने एक 5 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने शादी के सवाल का जवाब दिया है साथ ही एक सस्पेंस भी क्रिएट किया है ।

सलमान खान ने फ़ैंस के लिए क्रिएट किया सस्पेंस, शादी के सवाल पर कहा- ‘हो गई’

सलमान खान की शादी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खुद से ही ये सवाल करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली या नहीं । दरअसल ये एक फोटोशॉप्ड वीडियो है । इसमें एक तरफ मौजूदा समय के सलमान हैं और दूसरी तरफ 90s के सलमान नजर आ रहे हैं । 90s वाले सलमान प्रेजेंट लुक वाले सलमान से पूछते हैं- “और शादी ?” इसके जवाब में प्रेजेंट लुक वाले सलमान कहते हैं- “हो गई” ये सुनकर 90s के सलमान हैरान नजर आ रहे हैं ।

सलमान के इस 5 सेकेंड के वीडियो ने लोगों के बीच सस्पेंस बना दिया है । बहरहाल सलमान ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि- “हुई या ना हुई... जानने के लिए परसो देखो #ad”

दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है । ऐसे में सलमान का ये वीडियो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कहीं ये दबंग जोड़ी सलमान और सोनाक्षी का साथ में कोई विज्ञापन तो नहीं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, सलमान ने हाल ही में कैटरीना कैफ़ के साथ अपनी एक्शन पैक्ड फ़िल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट अनाउंस की जो कि 21 अप्रैल 2023 है । यह फ़िल्म ईद के दौरान रिलीज होगी । इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी कभी ईद कभी दिवाली 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में सलमान के साथ पहली बार पूजा हेगड़े नजर आएंगी ।

टैग: salman khan,Shaadi