बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की इमेज हमेशा ही एक दिलदार इंसान की रही हैं । ऐसा इसलिए क्योंकि वो इंसानियत को समर्थन करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं । सलमान खान की दरियादिली के अब तक कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं । हाल में सलमान खान ने जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से उनके 180 दिनों की फास्टिंग के बाद मिलने पहुंचे ।

सलमान खान ने जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर के 180 दिनों के उपवास के पूरा होने पर मुलाकात की

सलमान खान ने जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मुलाकात की

आचार्य विजय हंसरत्नसुरी एक जाने माने जैन आचार्य जी हैं और अब सलमान उनके उपवास के पूरे होने पर उनसे मिलने पहुंचे हैं । दरअसल आचार्य विजय हंसरत्नसुर 180 दिनों के उपवास पर थे और वह भी छठी बार । यही वजह है जो सलमान आचार्य जी से मिलने के लिए मजबूर हो गए । उनके फॉलोअर्स का कहना हैं कि इस दौरान सलमान को मॉन्क ने जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं और रिचुअल्स के बारे में भी बताया । इसके अलावा, उन्होंने यह भी साझा किया कि कई और लोकप्रिय हस्तियां भी आशीर्वाद लेने के लिए आचार्य विजय हंसरत्नसुरी के पास आती रहती हैं ।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार, आचार्य विजय हंसरत्नसुरी ने रविवार से अपने 180 दिनों के निरंतर उपवास को खत्म कर दिया हैं, और इसके साथ ही वह एकमात्र जैन मॉन्क बन गए जिन्होंने इस मैराथन फास्टिंग को पूरा किया हैं । उनके फॉलअर्स के मुताबिक, एक मॉन्क के रूप में अपने जीवन के पिछले दो दशकों में, आचार्य हंसरत्नसुरी ने कुल 12 साल फास्ट किए हैं ।