सलमान खान एक बार फ़िर ईद पर रिलीज हुई अपनी फ़िल्म भारत के साथ बॉक्सऑफ़िस के 'सुल्तान' बन गए है । अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म भारत ने अभी तक तकरीबन 173.85 बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है । भारत की सफ़लता से फ़िल्म की पूरी टीम बेहद खुश है । और अब सलमान खान अपनी अगलि फ़िल्म दबंग 3 की तैयारी में फ़िर से जुट गए है । इसके बाद वह आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे ।

सलमान खान की भारत बॉक्सऑफ़िस पर रच रही है इतिहास
भारत की सफ़लता से सलमान बेहद खुश हैं और इसलिए सभी का धन्यवाद करने के लिए सलमान ने मीडिया के साथ खास बातचीत की । इस बातचीत में सलमान ने बताया कि लोगों ने उन्हें और उनकी फ़िल्म को जो प्यार दिया है उसे देखकर वह सम्मानित महसूस कर रहे है ।
मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि उनकी फ़िल्मों में उनकी एक्ट्रेस का कोई अंग-प्रदर्शन नहीं होता । कैमरे के सामने सिर्फ़ वह अंग-प्रदर्शन कर सकते हैं उनकी अभिनेत्री नहीं । सलमान ने आगे यह भी कहा कि, जब भी कोई अभिनेत्री उनके साथ पर्दे पर आती है तो यह सुनिश्चित किया जाता है कि अभिनेत्री अंग-प्रदर्शन नहीं करेंगी यदि जरूरत पड़ी तो वह यानी सलमान खुद एक्सपोज करेंगे यानी अंग प्रदर्शन करेंगे ।
यह भी पढ़ें : Bharat Movie Review: सलमान खान की ओर से शानदार ‘ईदी’ है भारत
इतना ही नहीं सलमान ने अपनी और कैटरीना की जोड़ी के बारें में भी बात की कि लोगों द्दारा उनकी जोड़ी काफ़ी पसंद की जाती है । दर्शकों को उनका काम पसंद आए इसके लिए वह और कैटरीना जी-तो।द मेहनत करते है ।
















