बीता हफ़्ता सलमान खान के लिए काफ़ी मुश्किलों भरा रहा है । काले हिरण शिकार केस में पांच साल की सजा मिलने के बाद सलमान खान जोधपुर की सेंट्रल जेल में दो दिनों तक कैद रहे । तीसरे दिन इस मामले में जमानत मिलते ही सलमान खान जेल से रिहा हो गए । सलमान खान के जिला से रिहा होने की खबर न केवल उनके परिवार बल्कि उनके फ़ैंस के लिए भी काफ़ी राहतभरी थी । बॉलीवुड के 'भाई' सलमान खान की चैरिटी और सोशल वर्क उन्हें लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बनाता है ।

सलमान खान ने बच्चों के साथ मिटाई अपनी थकान
जेल से रिहा होने के बाद सलमान मुंबई अपने घर गैलेक्सी पहुंचे और वहां आते ही मीडिया और अपने फ़ैंस के लिए अपने घर की बालकनी में आकर सभी का अभिवादन किया । दो दिन जेल में कैद होने के बाद अपने सलमान ने अपनी इस थकान को बच्चों के साथ मिटाया । सलमान, जिसे बच्चों का साथ खूब भाता है, ने मुंबई के गेटवे स्कूल ऑफ मुंबई- ए स्कूल फॉर किड्स विथ स्पेशल नीड्स के एनुअल फंक्शन में पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की ।
यह भी पढ़ें : …और इस तरह मिली सलमान खान को जमानत, जल्द ही होंगे जेल से रिहा
सलमान ने यहां बच्चों के साथ सेल्फ़ी क्लिक की, आईसक्रीम खाई, गेम्स खेले और ढेर सारी बातें की । जैसा की सभी को पता है कि सलमान अपनी एनजीओ बीइंग ह्यूमन के चैरिटी काम के लिए जाने जाते है और वह अपनी इस एनजीओ के माध्यम से काफ़ी सोशल वर्क करते है ।




















