पिछले दो दिनों से मीडिया सलमान खान की हर खबर को आप तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रही है । साल 1998 में काले हिरण के शिकार करने के जुर्म में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई । सजा के ऐलान के तुरंत बाद उनकी जमानत की अर्जी दायर कर दी गई । लेकिन तब तक सलमान खान को दो रात जेल में ही गुजारनी पड़ी । लेकिन अब राहत की खबर ये आ रही है कि जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान खान को जमानत दे दी है और अब कुछ ही देर में वह जेल से रिहा हो जाएंगे ।

…और इस तरह मिली सलमान खान को जमानत, जल्द ही होंगे जेल से रिहा

अब जेल से रिहा हो जाएंगे सलमान खान

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने ठीक 3 बजे अपना फैसला सुनाते हुए सलमान की जमानत पर मोहर लगा दी । सलमान को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई है इससे पहले जज जोशी ने केस का अध्ययन कर फैसला सुरक्षित रखा था । बता दें कि जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने दो दिन पहले सलमान को इस मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी ।

जज ने अचानक बोला "बेल ग्रांटेड"

शुक्रवार को जोधपुर के सेशंस कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था । आज सुबह 10.30 बजे इस मामले में फैसला आना था । हालांकि, शुक्रवार देर रात ही जज रवींद्र कुमार जोशी का तबादला हो गया था, बावजूद इसके उन्होंने ही आज सलमान की जमानत पर सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया । शनिवार सुबह कोर्ट रूम पहुंचने के बाद जज रवींद्र कुमार जोशी ने सलमान खान के वकील की दलीलों को एक बार फिर सुना । जिन्होंने सलमान को जमानत देने की मांग की । वहीं, सरकारी वकील इसका विरोध करते रहे । दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज रवींद्र कुमार जोशी ने कहा था कि वो लंच के बाद अपना फैसला सुनाएंगे ।

यह भी पढ़ें : काला हिरण शिकार केस : सलमान खान को जमानत देने वाले जज का अचानक हुआ तबादला

लंच के बाद जज रवींद्र कुमार जोशी कोर्ट रूम पहुंचे । करीब आधे घंटे तक वो एकदम खामोश रहे । इस दौरान वो कोर्ट रूम में इधर-उधर देखते रहे । दीवारों की तरफ देखते रहे । छत की तरफ देखते रहे और सन्नाटे के बीच उन्होंने करीब आधा घंटे बाद अचानक कहा, 'बेल ग्रांटेड' । इस तरह पांच साल की सजा पाए सलमान को जमानत मिल गई और अब संभव है कि वो शाम तक जेल से रिहा हो जाएंगे ।