सलमान खान, जो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म टाइगर जिंदा है की जबरदस्त सफ़लता से बेहद प्रफ़ुल्लित है, ने अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 की शूटिंग शुरू कर दी है । फ़िल्म की कास्ट और क्रू शूट को अच्छी तरह खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है ।

मंगलवार के दिन, रेस 3 की टीम ने फ़िल्म के पहले गाने की शूटिंग के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू की । सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज अभिनीत यह गाना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा और 'जुम्मे की रात है' के बाद इस गाने में ये दोनों पैर थिराकाते हुए नजर आएंगे । रेस 3 के निर्माता रमेश तोरानी ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया । और लिखा, “Shooting our first song on #race3 with my Director and the best Choreographer in the country @remodsouza @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline @thedeol @ShahDaisy25 @Saqibsaleem @tipsofficial @SKFilmsOfficial, “he wrote alongside a photo with Remo.''

रेमो डिसूजा न केवल फ़िल्म को निर्देशित करेंगे बल्कि फ़िल्म के पहले गाने को कॉरियोग्राफ़ भी करेंगे । किक जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद सलमान खान और जैकलीन फ़र्नाडीज रेस 3 में एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर धूम मचाते हुए नजर आएंगे । दर्शक इस जोड़ी को फ़िर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है ।

आपको बता दें कि रेस 3 में सलमान खान, जैकलि्न फ़र्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । ये एक्शन थ्रिलर फ़िल्म यकीनन इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । सलमान के चाहने वाले टाइगर जिंदा है के बाद एक बार फ़िर अपने चहेते स्टार को एक्शन करते हुए देखेंगे ।

इस फ़िल्म में सलमान के लीक हुए लुक, और अनिल कपूर की लीक लुक ने फ़िल्म के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है । सलमान खान फ़िल्म्स और रमेश तोरानी के टिप्स फ़िल्म्स के बैनर

तले प्रोड्यूस्ड इस फ़िल्म को रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित किया जाएगा । यह फ़िल्म इस साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।