दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद ॠषि कपूर आज इस दुनिया को अलविदा कह गए । आज 30 अप्रैल को सुबह 8.45 मिनट पर ॠषि कपूर ने आक्खिरी सांसे ली । जिंदादिल ॠषि कपूर ने जाते-जाते भी अपने फ़ैंस का दिल जीत लिया । ॠषि की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ॠषि के इमोशन्ल पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि ॠषि चाहते थे कि उन्हें आंसूओं के साथ नहीं बल्कि मुस्कान के साथ याद किया जाए । इतना ही नहीं कपूर फ़ैमिली की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि ॠषि ने अपने आखिरी वक्त में भी हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर्स और नर्सों का मनोरंजन किया ।

ॠषि कपूर का शरीर पंचतत्व में विलीन
दरअसल, जिस अस्पताल में ॠषि एडमिट थे वहां से एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें ॠषि को एक डॉक्टर उन्हीं की फ़िल्म का गाना 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा...' सुना रहा है । गाना सुनने के बाद ॠषि उसे आशिर्वाद देते हैं और कहते हैं कि 'मेरा आशिर्वाद तुम्हारे साथ हैं । देखो खूब मेहनत करो क्योंकि सफ़लता और शोहरत सब मेहनत के बाद ही मिलती है ।' ॠषि का ये पुराना वीडियो सोश्ल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
















