दो साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद ॠषि कपूर आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 8.45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कह गए । सांस में तकलीफ़ के चलते ॠषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था । इस दौरान अस्पताल में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर और बेटा रणबीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे । शाम 4 बजे मुंबई के चंदनबाड़ी शमशान भूमि में ॠषि का अंतिम संस्कार संपन्न हो चुका है । ॠषि के अंतिम तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें उनका पार्थिव शरीर नजर आ रहा है । इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर व परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । वहीं आलिया भट्ट भी इस दौरान काफ़ी भावुक नजर आ रही हैं ।

PICTURES: ॠषि कपूर के पार्थिव शरीर को देख नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे

 

ॠषि कपूर का शरीर पंचतत्त्व में विलीन

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित शवदाह गृह में हुआ । लॉकडाउन के चलते ॠषि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुल 24 लोगों को मुंबई प्रशासन ने अनुमति दी थी । ॠषि की अंतिम यात्रा में 19 लोग परिवार के और 5 लोग करीबी शामिल हुए। लॉकडाउन के कारण ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर समय पर मुंबई नहीं पहुंच पाई । हालांकि उन्हें दिल्ली प्रशासन की ओर से दिल्ली से मुंबई आने की अनुमति मिल गई है ।

PICTURES: ॠषि कपूर के पार्थिव शरीर को देख नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे

ॠषि चाहते थे उन्हें आंसूओं के साथ नहीं मुस्कान के साथ याद किया जाए

जिंदादिल इंसान कहे जाने वाले ऋषि आखिरी समय तक अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों का मनोरंजन करते रहे । ॠषि की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, 'हमारे प्‍यारे ऋषि कपूर 2 सालों तक ल्‍यूकेमिया से लड़ने के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्‍पताल में हम सब को छोड़कर चले गए ।

डॉक्‍टरों और मेडिकल स्‍टाफ का कहना है कि वह आखिर तक सभी का मनोरंजन करते रहे थे । वह कैंसर से चल रही लड़ाई के दो सालों में हमेशा दृढ़ निश्‍चय और जिंदादिल रहे थे । परिवार, दोस्‍त, खाना और फिल्‍में हमेशा उनके ध्‍यान में रही थीं और जो भी उनसे मिलता था ये देखकर दंग था कि आखिर वह इस बीमारी से जूझते हुए भी इस बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने देते ।'

PICTURES: ॠषि कपूर के पार्थिव शरीर को देख नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे

परीवार जन हुए भावुक

परिवार द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया, 'वह पूरी दुनिया से अपने फैंस के द्वारा भेजे गए प्‍यार से अभिभूत थे । उनके इन आखिरी दिनों में हमें एक ही बात समझ आई कि वह चाहते हैं कि हम उन्‍हें हमेशा हंसते हुए और मुस्‍कुराहट के साथ ही याद रखें न कि आंसुओं के साथ । ये व्‍यक्गित तौर पर क्षति हुई है । साथ ही हम समझते हैं कि पूरी दुनिया एक भयानक संकट से जूझ रही है । ऐसे में कई तरह की पाबंदियां हैं । हम उनके सभी फैंस और चाहने वालों से बस यही प्रार्थना करते हैं कि वह इस समय में भी नियमों के पालन का ध्‍यान रखें और जो पाबंदियां लगी हैं उन्‍हें समझें । वह भी ऐसा ही चाहते होंगे...।'

PICTURES: ॠषि कपूर के पार्थिव शरीर को देख नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे