हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया । 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे । आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली । दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था । दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर उनके निधन की जानकारी दी गई है ।

‘ट्रेजेडी किंग’ कहे जाने वाले दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड समेत देशभर में शोक की लहर, पीएम नरेंद्र मोदी समेत फ़िल्म जगत ने नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि

दिलीप कुमार के निधन से देश में शोक की लहर

दिलीप कुमार ऐसी शख्सियत थे जो उन्हें कई दूसरे अभिनेताओं से अलग बनाते हैं । उन्हें कई बेहतरीन पुरस्कारों से नवाज़ा गया था । कई सफ़ल फ़िल्में देने के बाद उन्होंने 1976 में पांच साल का ब्रेक भी लिया था । फिर उन्होंने फिल्म क्रांति से वापसी की और उसके बाद शक्ति, मसाल, करमा, सौदागर जैसी फिल्मों में एक बार अपने अभिनय की छाप छोड़ी । उनकी आख़िरी फ़िल्म किला थी ।

दिलीप कुमार के निधन से फिल्म जगत समेत देशभर में शोक की लहर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गज हस्तियों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है और हिंदी सिनेमा के ट्रेजडी किंग को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । सोनू सूद, अजय देवगन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत कई फ़िल्मी सि्तारों ने दिलीक कुमार के निधन पर दुख जताया ।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)