
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय एथलीटों, जो बहुप्रतिक्षित रियो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं, के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया । ये कार्यक्रम रियो जाने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था । इस मौके पर सलमान खान और ए आर रहमान मौजूद थे । गौरतलब है कि सलमान खान और ए आर रहमान रियो ओलंपिक्स के गुडविल एंबेस्डर हैं ।
यह विदाई कार्यक्रम कल भारतीय ओलंपिक संघ दारा आयोजित कराया गया था, सलमान और रहमान रियो जाने वाले एथलीटों से मिले और उन्हें उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया । रियो जाने वाले विभिन्न एथलीटों के बीच एक बड़ा नाम था सानिया मिर्ज़ा का जो महिला युगल और मिश्रित युगल , दोनों में भाग लेंगी ।
अनेक एथलीटों के बीच , पहलवान विनेश फ़ोगट, साक्षी मलिक और विनोद तोमर, जिमनास्ट करमाकर और टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने इस समारोह में भाग लिया ।
रियो ओलंपिक 2016, 5 अगस्त से शुरू होगा, और भारत 100 एथलीटों को रियो ओलंपिक के लिए भेज रहा है ।
















