ऋचा चड्ढा वूट सेलेक्ट की ओरिजिनल वेब सीरीज़ कैंडी में दिखाई देंगी, जहाँ वह पहली बार एक पुलिस अफ़सर का किरदार अदा करेंगी । फिल्म में रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में होंगे और आशीष शुक्ला द्वारा निर्दर्शित है । ऋचा को पर्दे पर निडर भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है और वह हमेशा मजबूत और महत्वपूर्ण किरदारों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। सीरीज में रोमांच और रहस्य का मिश्रण है जहां ऋचा एक छोटे से पहाड़ी शहर के एक स्कूल में भयावह हत्याओं की जांच करती नजर आएंगी।

WhatsApp-Image-2021-09-01-at-12.15.55-PM-1

ऋचा चड्ढा नए शो में बनीं पुलिस ऑफ़िसर

ऋचा का मानना है कि किसी भी अभिनेता के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर और जटिल भूमिका निभाते हुए अपने क्षितिज का विस्तार करे और केवल ब्लैक एंड वाइट न हो। वह किसी भूमिका के लिए अभिनय करने की तुलना में कठिन भूमिका की तैयारी करती है ।

नए वेब शो कैंडी में पुलिस ऑफ़िसर बनीं ऋचा चड्ढा ने अपने किरदार की बारिकियों को समझने के लिए रियल महिला पुलिसकर्मियों से मुलाकात की

पुलिस वाले की भूमिका निभाना आसान नहीं था

ऋचा कहती हैं, “पुलिस वाले की भूमिका निभाना आसान नहीं था, इसके लिए बहुत अलग मानसिक संतुलन की जरूरत थी । मैं कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ वक़्त बिताना और भारतीय सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं के लिए परिवार की जरूरतों को प्रबंधित करने और साथ ही साथ कानून लागू करने वाले के रूप में काम करने के दोहरे दबाव को समझने के लिए काफी भाग्यशाली थी ।”