ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं । न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के भी सिजलिंग कपल माने जाने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी फ़ेयरीटेल से कम नहीं है । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरता है । हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ अपना एक ऐसा हॉट और सिजलिंग फ़ोटो पोस्ट किया है कि उसे देखकर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा को भी कहना पड़ा कि “जीजा जी, दीदी, ये आप लोग क्या कर रहे हैं । इंस्टा पर परिवार के लोग भी हैं । मैं अपनी आंखे बंद करके इस पर लाइक का बटन दबा रही हूं ।”

बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग ऐसा सिजलिंग पोज दिया कि परिणीति चोपड़ा को भी कहना पड़ा- ‘ये आप लोग क्या कर रहे हैं…इंस्टाग्राम पर फैमिली भी है’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सिजलिंग रोमांस

प्रियंका ने निक जोनस संग बिकिनी में अपनी सुपर सिजलिंग फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक साथ नजर आ रहे हैं । लेकिन फ़ोटो का ध्यान खींच रहा है निक का पोज, जिसमें वह बिकिनी में पूल साइड सनबाथ एन्जॉय करती प्रियंका के पीछे बैठकर फोर्क और नाइफ से कुछ करते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं । प्रियंका ने निक संग अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, “स्नैक”

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ब्लैक बिकिनी टॉप, रेड बिकिनी बॉटम में सनबाथ एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं । प्रियंका ने अपने लुक को Gucci सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है जिसकी कीमत करीब 26,137 रु है ।

बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग ऐसा सिजलिंग पोज दिया कि परिणीति चोपड़ा को भी कहना पड़ा- ‘ये आप लोग क्या कर रहे हैं…इंस्टाग्राम पर फैमिली भी है’

फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो 13 जनवरी को प्रियंका की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर नेटफ़्लिक्स पर रिलीज हुई । इस फ़िल्म में प्रियंका के अलावा राज कुमार राव और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में नजर आए । प्रियंका लंदन में स्पाई थ्रिलर शो Citadel की शूटिंग कर रही हैं । इस प्रोजेक्ट में वे गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर रिचर्ड मैडन संग काम कर रही हैं । इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में अपनी नई बॉलीवुड फ़िल्म अनाउंस की, जी ले जरा । रोड ट्रिप पर आधारित इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ़ लीड रोल में नजर आएंगी ।