ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की अनूठी शादी की रस्में दिल्ली में शुरू हो चुकी हैं । शादी के फ़ंक्शन की शुरुआत संगीत से हुई और इसके अगले दिन कॉकटेल और रिसेप्शन आयोजित हुआ । अपने कॉकटेल और रिसेप्शन में ऋचा चड्ढा ने फ़ैशन डिज़ाइनर क्रेशा बजाज की कस्टम मेड क्रेशा साड़ी पहनी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी ।

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की हुई कॉकटेल पार्टी
क्रेशा ने जोड़े को एक विशेष अर्थ दिया, उनकी टीम ने उस पर ऋचा और अली के प्रेम कहानी को उकेरा । अली ने अपनी दुल्हन को कॉम्प्लीमेंट करते हुए अबू जानी और संदीप खोसला की शाही शेरवानी पहनी ।

वहीं इस दौरान ऋचा ने जो ज्वैलरी पहनी थी उसे बीकनेर के पुश्तैनी ज्वैलर परिवार द्वारा तैयार किया गया। ऋचा और अली के कॉकटेल और रिसेप्शन में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए ।

ऋचा और अली फज़ल की शादी के वेन्यू से लेकर, आउटफ़िट, ज्वैलरी और इन्विटेशन कार्ड तक एकदम अलग है जो कपल की शादी को बिल्कुल अनूठी बनती है । इकोफ्रेंडली तरीके से होने वाली ऋचा और अली फज़ल की शादी का आख़िरी रिसेप्शन मुंबई में आयोजित होगा जिसमें हॉलीवुड से उनके स्पेशल गेस्ट शामिल होने वाले है । और मुंबई रिसेप्शन के लिए ऋचा और अली ने एक 176 साल पुरानी मिल को चुना है ।
अन्य फ़िल्म स्टार्स से अलग ऋचा और अली ने अपनी शादी में 'नो फोन पॉलिसी' को नही अपनाने का फ़ैसला किया है ताकि शादी में शामिल होने वाले उनके मेहमान शादी में अच्छा समय बिता सकें । अपने विवाह समारोहों में "नो फोन पॉलिसी" अपनाने की वजह ये है की ऋचा और अली चाहते हैं की, फंक्शन्स में हरा कोई एंजॉय करे और आने वाले मेहमान आराम से अच्छा समय बिताए । उनके निमंत्रण में कहा गया है कि "अपने फोन छोड़ो और आनंद लो । इस पल को कैमरे में कैद करने की चिंता न करें । इसे वास्तविक समय में कैप्चर करें ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें तो ॠचा और अली जल्द ही फुकरे 3 में नजर आने वाले हैं । इससे पहले दोनों 2012 में आई फुकरे में भी साथ नजर आ चुके हैं । इसी फ़िल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई । 2015 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2017 में अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया । तभी से दोनों अक्सर साथ घूमते फिरते और छुट्टियां बिताते नजर आते हैं।
















