
बॉलीवुड सेलिब्रिटी होने के अलावा, शाहरुख खान, संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, सैफ़ अली खान, वरुण धवन, सुष्मिता सेन, देव पटेल और अन्य सितारों में एक बात और कॉमन है । और वो कॉमन बात है कि इन सभी कलाकारों के शरीर पर मुंबई के मशहूर टैटू आर्टिस्ट अल अलवा की कलाकारी नजर आती है । जब से शाहरुख खान की छाती पर व्हील जैसा टैटू नजर आया, तब से ये सुर्खियां बन गया । यह कहने की जरूरत नहीं है कि यही टैटू इन दिनों कई पार्लर में बेहद डिमांड में हैं ।
बॉलीवुड हंगामा ने उस टैटू आर्टिस्ट अल अलवा, से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के टैटू के बारें में एक हैरत अंगेज खुलासा किया । अल अलवा ने बताया कि, "शाहरुख खान का टैटू मूल रूप से अस्थायी था । हमने उनकी 2-3 फ़िल्मों में किया था । न्यूजीलैंड से कई टैटू देखने के बाद उन्होंने हमें टैटू की उस सही डिजाइन को बताया जो असल में वो चाहते थे । और वो डिजाइन थी 'माओरी' जिसे हमने उनकी छाती पर बनाय गया । एक और टैटू उनकी पीठ पर भी है, जहां उन्होंने लिखवाया, “वी लव यू फ़राह”, ये टैटू हैप्पी न्यू ईयर के दौरान गुदवाया था । जो भी टैटू हमने शाहरुख खान के लिए बनाए, वो सब अस्थायी थे । इन्हें बनाने में पूरा एक दिन क वक्त लगा ।”
अस्थायी टैटू और स्थायी टैटू के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए टैटू के जादूगर अल अलवा ने कहा कि, अस्थायी टैटू, हिना बेस एक औषधीय चीनी स्याही के साथ बनाया जाता है जबकि, स्थायी टैटू एक मशीन और निश्चेतक क्रीम द्दारा बनाया जाता है । अल अलवा, जिसने शाहरुख खान के शरीर पर कई अस्थायी टैटू गोदे, का एक खुद का टैटू स्टूडियो है जो मुंबई में 'अल'स टैटू स्टूडियो' के नाम से स्थित है ।
















