
अभी कुछ दिन पहले, हमने आपको बताया था कि मॉडल से अभिनेत्री बनी नरगिस फ़ाखरी गायक परिचय के साथ जल्द ही गायिकी में अपना डेब्यू करने वाली हैं । हमने आपको उस वीडियो की टीजर इमेज भी शेयर की थी । नरगिस ने इंस्टाग्राम पर अपने उस वीडियो की फ़ोटो शेयर की जिसमें नरगिस दो अलग-अलग अवतारों में नजर आ रही हैं ।
नरगिस ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें वह जैकेट, डेनिम के साथ लिंगरी टॉप पहने हुए हैं और सर पर स्कार्फ़ बांध रखा है । नरगिस फ़ाखरी, जो आगमी म्यूजिक वीडियो में 'फैंटेसी चिक' के रूप में नजर आएंगी, इसमें काफ़ी हॉट और ग्लैमरस दिखाई दे रही है । 'हैबिटां बिगाड़ दी' आगामी सिंगल में कैनेडियन रैपर कार्डिनल नजर आएंगे । इस बारें में बात करते हुए नरगिस ने लिखा, “Who’s ready to Rock? My beautiful makeup and hair by @endlessbeautystudio #malihajkhan. On set for #HabitaanVigarddi @parichayonline @kardinalo”.

हाल ही में नरगिस ने म्यूजिक वीडियो से एक और इमेज शेयर की और लिखा, “Let’s get this party started…. Makeup by @endlessbeautystudio for my upcoming music video with @parichayonline and @kardinalo. Loving the #hudabeauty3dhighlight”.
'हैबिटां बिगाड़ दी' में नरगिस फ़ाखरी के गायन की बात करें तो इसमें वह पंजाबी कोरस के रूप में गायन करेंगी । हालांकि हमने सुना है कि परिचय और नरगिस एक बार फ़िर एक दूसरे गाने के लिए साथ आ रहे हैं, जिसमें नरगिस को काफ़ी ज्यादा गाने को मिलेगा ।
















