
हम सभी जानते हैं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ जल्द ही अनुराग बसु निर्देशित फ़िल्म जग्गा जासूस में एक साथ नजर आएंगे । भले ही यह फ़िल्म काफ़ी लंबे समय से किसी न किसी वजह से परेशानियां झेल रही हो, लेकिन तमाम मुश्किलों को पार करते हुए अब यह फ़िल्म अपनी रिलीज डेट के करीब आ ही गई और यह जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
लेकिन फ़िल्म रिलीज होने से पहले, हम बॉलीवुड हंगामा पर लेकर आए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ की फ़िल्म से वो तस्वीर जिसमें दोनों ही कपड़ों के बजाय सींक की बनी हुई टोकरी को पहने हुए नजर आ रहे हैं । दरअसल दोनों ने ये टोकरी फ़िलम के एक गाने 'झुमरीतलैया' , जो बहुत जल्द ही रिलीज होगा, के लिए पहनी है । इस गाने में दोनों के कपड़े आग में जल जाते हैं और अपने शरीर को छुपाने के लिए दोनों सींकों की टोकरी पहनने को मजबूर हो जाते हैं ।

टोकरी से खुद को ढके हुए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ को देखकर फ़िल्म के लिए दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ जाती है । फ़िल्म जग्गा जासूस की बात करें तो, रणबीर कपूर इस फ़िल्म में जासूस के किरदार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
















