
सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल की तैयारियों में जुटे हुए हैं । जब से इस फ़िल्म का ऐलान हुआ है तब से यह सही कारणों से चर्चा में बनी हुई है । चाहे इसके गानों की बात करें या इसके एक्सक्लूसिव मिनी ट्रेल्स, जो इंटरनेट पर इन दिनों राज कर रहे हैं ।
फ़िल्म की स्टार कास्ट और मिनी ट्रेल्स के साथ फ़िल्म के संगीत को भी बहुत पसंद किया जा रहा है । हर कोई इसके गानों पर संगीत को सराहा रहा है । फ़िलम के म्यूजिक से शाहरुख खान बहुत प्रभावित हुए इसलिए उन्होंने फ़िल्म के संगीर निर्देशक प्रीतम को एक गिटार अपहार में दी । और जब हैरी मेट सेजल के संगीत की संगीत की सफलता के लिए धन्यवाद दिया ।
सबसे पहले रिलीज हुआ गीत 'राधा', फिर 'बीच बीच मे', उसके बाद 'सफर' और अभी हाल ही में जारी हुआ गीत 'बटरफ्लाई', इस फिल्म ने दर्शकों को विभिन्न प्रकार की धुनों से नवाज़ा है ! गीत राधा ने अब तक 55 मिलियन हिट अपने खाते में दर्ज कर लिए है और साथ ही इस ट्रैक ने सबकी प्लेलिस्ट में अपनी जगह भी बना ली है । हालांकि फिल्म के प्रत्येक गाने दर्शकों के बीच हिट साबित हुए है । फिल्म के संगीत में विभिन्न धुनें शामिल है जो इसे ओर भी अद्भुत बना रही है । फिल्म के संगीत ने बखूबी दर्शको को अपनी तरफ आकर्षित कर इस फ़िल्म के संगीत को हिट बना दिया है ।
टीम जब हैरी मेट सेजल अपने अभिनव विपणन रणनीतियों के साथ फिल्म का ज़ोर-शोर से प्रचार कर रही है । निर्माताओं ने 'मिनी ट्रेल्स' की एक श्रृंखला का अनावरण किया जिसमें हैरी और सेजल के व्यक्तित्व, जटिलताओं और सपने को उजागर किया गया है । और यह फ़िल्म के पक्ष में साबित हुआ । इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान एक गाइड की भूमिका में नज़र आएंगे जहाँ वह अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे ।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी ।
















