पिछले हफ़्ते अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर की फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड का नया पोस्टर रिलीज हुआ था और उसके बाद फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था । बहरहाल, जब से फ़िल्म का पोस्टर और ट्रेलर आया है तब से यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है । लेकिन हमारे यानी बॉलीवुड हंगामा हिंदी के पास फ़िल्म को लेकर एक अंदर की खबर हाथ लगी है, जो अब तक किसी को नहीं पता थी ।

ये बात तो अब तक सभी को पता होगी कि मोहित सूरी द्दारा निर्देशित फ़िल्म हफ़ गर्लफ़्रेंड, जो कि चेतन भगत के उपन्यास हाफ़ गर्लफ़्रेंड पर आधारित है, में अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । लेकिन शायद ये बात किसी को नहीं पता होगी की इस फ़िल्म में श्रीलंकाई ब्यूटी यानी जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आएंगी । हालांकि फ़िल्म में उनका क्या रोल होगा, इस बारें में फ़िलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है ।

फ़िल्म की बात करें तो, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।