
ग्लोवल स्तर पर अपने हुनर से धूम मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच से एक बार फ़िर अपने अभिनय का लोहा मनवाने की तैयारी कर रही है । ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में फ़ैशन मैगजीन ग्लैमर ने अपने जून अंक के लिए कवर गर्ल चुना है ।
प्रियंका ने ग्लैमर मैगजीन के कवर पेज के लिए हाल ही में फ़ोटोशूट कराया जिसमें वह इतनी सेक्सी लग रही है कि इस चिलचिलाती गर्मी में उनकी हॉटनैस, ठंडक का एहसास करा रही है । प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट पर खुद इस फ़ोटो को शेयर किया और मैगजीन के लिए कवरगर्ल बनने की खुशी जताई साथ ही अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के लिए अपने उत्साह हो जाहिर किया । प्रियंका ने लिखा, 'Thank you @glamourmag for a beautiful June cover! Great way to kick off the official Baywatch countdown...25 days to go! #GlamourCoverGirl' फ़ोटो को बात करें तो इसमें प्रियंका ने हल्के हरे रंग के झालरदार टॉप के साथ डायर की हाईवेस्ट इनरवियर पहने हुए है । इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका का ये फ़ोटो, आपको इस गर्मी के सीजन में ठंडक का एहसास देगा ।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग खत्म की और कुछ समय के लिए भारत लौटी थी । यहां आकर उन्होंने अपनी मराठी फ़िल्म वेंटिलेटर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई सारे बॉलीवुड सितारे शामिल हुए । गौरतलब है कि प्रियंका की पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच 25 मई को अमेरिका में और 2 जून को भारत में रिलीज होगी । सेठ गॉर्डन द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रोन, अलेक्सांद्रा दद्दारिओ,कैली रोहरबाच, चार्लोटे मैककिने, जॉन बास और इलफ़ेंसा हेदर जैसे कलाकार नजर आएंगे ।
















