भले ही बॉलीवुड में राय लक्ष्मी का नाम नया हो लेकिन साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में ये नाम काफ़ी लोकप्रिय है । सिनेमा से बेइंतहा प्यार करने वाली राय लक्ष्मी ने सिनेमा के लिए अपने जुनून को सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह परिचित करवाया, “Actor n proud 2 b part of Indian cinema! Hard work is my lifestyle n cinema is in my blood!”

साउथ की फ़िल्म इंडस्ट्री में लोगों के दिलों को जीतने के बाद, बेहद हॉट और सेक्सी अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फ़िल्म अकीरा से अपना बॉलीवुद डेब्यू किया था । भले ही अकीरा में राय लक्ष्मी का छोटा सा हीइ रोल था, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा हिंदी के हाथ लगा राय लक्ष्मी का बेहद हॉट और ग्लैमरस फ़ोटो जो राय लक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वह आंखों पर चश्मा लगाए हुए बिकिनी पहने काफ़ी हॉट दिख रही हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए राय लक्ष्मी ने लिखा, “Don’t let the Weekend become ur WEAK END. #stayfit #swimtime #lovewhatiambecoming”.

फ़िल्मों की बात करें तो, राय लक्ष्मी जल्द ही जूली 2 फ़िल्म में नजर आएंगी । इस फ़िल्म दीपक शिवदसानी द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । जूली 2 दरअसल दीपिक शिवदसानी की फ़िल्म जूली का सीक्वल है जो 2004 में रिलीज हुई थी ।