
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित पीरियड ड्रामा फ़िल्म पद्म्वाती ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है । फ़िल्म के किरदारों की झलक के बाद मेकर्स ने सोमवार को फ़िल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जिसने आते ही सभी को प्रभावित कर दिया । फ़िल्म के भव्य ट्रेलर को लोगों ने भी भव्यता के साथ ही पसंद किया । संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड से और सोशल मीडिया पर लोगों की काफी तारीफें हासिल हुई है । ट्रेलर में संजय लीला भंसाली की कला की भव्यता साफ नजर आती है ।
रणवीर सिंह, जो फ़िल्म पद्मावती में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं, अपनी फ़िल्म को मिल रही प्रतिक्रिय से काफ़ी खुश हैं खासकर, उनके किरदार को पसंद करने को लेकर वह काफ़ी अभिभूत हुए । और इसी के चलते उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला खत अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया और इस प्रतिक्रुया को ''अभूतपूर्व'' और ''दुर्लभ'' कहा ।
रणवीर सिंह ने लिखा- ''सीनियर्स, फ्रेंड्स और मीडिया, आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया।
मुझे खुशी है कि आप सभी को हमारी आने वाली फिल्म का ट्रेलर पसंद आया। इतनी तारीफ मिलने के मौके कम ही आते हैं। यह हमारी पूरी टीम की दिन रात की मेहनत का नतीजा है। संजय सर जीनियस हैं। वह इस फिल्म के मास्टर क्राफ्टमैन हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ सहा है, बहुत त्याग किया है।
ट्रेलर का इतना पसंद किया जाना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत है। जो भी आप ट्रेलर में देख रहे हैं, वो संजय सर के पैशन और विजन का ही नतीजा है। वह बिना थके परफेक्शन के लिए काम करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके निर्देशन में काम करने का मौका मिला है। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं अब भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं इसलिए हर किसी को अलग से शुक्रिया नहीं कह पाऊंगा, जैसा कि मैं आमतौर पर करता हूं। लेकिन आप सबने जो भी कमेंट्स किए हैं, उन्हें पढ़कर मैं काफी भावुक हूं।
1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होगी। उम्मीद ये फिल्म आपके लिए यादगार अनुभव साबित होगी।
विद लव,
रण्वीर सिंह''
गौरतलब है कि, संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण,शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















