जब से सोशल मीडिया की शुरूआत हुई है तब से सेलिब्रिटी और ब्रांड्स अपने प्रशंसकों और फ़ोलोअर्स के और करीब आ गए है । कलाकार भी अपने प्रशंसकों को समय-समय पर अपनी तस्वीरों और कोट्स के साथ अपडेट करते रहते है, जबकि ब्रांड्स और मैगजीन अपनी नई गतिविधियों से अपने फ़ोलोअर्स को अपडेट करती है और आगामी समय में होने वाली गतिविधी की झलक दिखलाती है । हाल ही में जीक्यू मैगजीन ने भी ऐसा ही कुछ किया । जीक्यू मैगजीन ने बॉलीवुड की नंबर वन आइटम गर्ल में से एक मलाइका अरोड़ा खान की बेहद हॉट और सनसनी मचा देने वाली तस्वीरों को पोस्ट किया । आपको बता दें कि मलाइका इस मैगजीन के अक्टूबर अंक के कवर पेज अपने ग्लैमरस अंदाज को दिखाती हुई नजर आई ।

अपनी हॉटनैस से तापमान को बढ़ाने के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा, जिसकी इंस्टाग्राम पोस्ट निश्चितरूप से बेहद आकर्षक होती है, की मैगजीन के लिए कराए गए अब तक से सबसे हॉट फ़ोटोशूट ने कोहराम सा मचा दिया । जहां एक तस्वीर में मलाइका मेलिसा ओदाबाश द्वारा डिजाइन की गई सफ़ेद रंग की बिकिनी और ड्रेस पहने पानी में से बाहर निकल रही है और दूसरी तस्वीर में वह एड्रियाना की ब्लैक बिकिनी पहन पानी में अठखेलियां कर रही है । मलाइका के इस मदहोश कर देने वाले फ़ो्टो को क्लिक करने का श्रेय जाता है टूमारो मैनेंजमैंट को जिसने ये तस्वीर बाली के अयान रिसोर्ट एंड स्पा में क्लिक की ।

बहरहाल, ये कहने वाली बात नहीं है कि मलाइका की ये तस्वीरें अच्छे-अच्छों का मन ललचा देने का दम रखती है ।