"दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम" टैग लाइन वाली हाफ़ गर्लफ़्रेंड का अर्थ अभी तक तो हर कोई भली भांति समझ ही गया होगा लेकिन आज अर्जुन कपूर के नज़रिए से एक बार फिर हम आपको इसके एक अलग अर्थ से वाकिफ़ करवाएंगे ।

अक्सर हर किसी की ज़िंदगी मे एक ऐसा अनमोल मित्र होता ही है जो जान से भी बढ़कर मायने रखता है । और ऐसा ही एक याराना बॉलीवुड की गलियों में भी खूब मशहूर है । हम बात कर रहे है 'हाफ गर्लफ्रैंड' के अर्जुन कपूर और उनके सबसे अच्छे दोस्त रणवीर सिंह की । बॉलीवुड में ऐसा कोई भी शख़्स नही होगा जो अर्जुन और रणवीर के लोकातीत याराना से वाकिफ ना हो ।

फ़िल्म में अर्जुन अपनी हाफ गर्लफ्रैंड यानी श्रद्धा कपूर के साथ बातचीत कहते हैं कि,"हम सभी की ज़िंदगी मे आधे-अधूरे रिश्ते होते है जो कभी भी पूरे नही हो सकते और ऐसे में कभी-कभी इन अधूरे रिश्तों को आधे में ही छोड़ देना ही समझदारी होती है !" लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब हमने देखा कि ये प्यार भरा पैगाम अर्जुन ने श्रद्धा के लिए नही बल्कि रणवीर को समर्पित किया गया था । और फिर शुरू हुआ अर्जुन और रणवीर का प्यार वाला याराना । आप भी देखिए इनका ये अनोखे "हाफ याराने!" को ।