Disclaimer: इस आर्टिकल में दिखाया गया वीडियो कुछ को परेशान कर सकता है ।

रणदीप हुड्डा अपनी फ़िल्मों में शानदार अभिनय के लिए तो जाने जाते ही हैं साथ ही सामाजिक काम करने और जानवरों से प्रेम करने के लिए भी खासतौर पर जाने जाते है । जानवारों से प्यार करने वाले रणदीप हुड्डा कई मर्तबा जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ते दिखाई दिए है । और अब रणदीप हुड्डा ने अपने ट्विटर पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग फन के लिए जंगल में एक हाथी का शिकार कर रहे हैं । रणदीप हुड्डा ने इस वीडियो को आरोपियों को सजा देने की मांग की करने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है ।

randeephooda_83742515_175637220423380_3434690506140096861_n

रणदीप हुड्डा ने की सजा की मांग

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक एक शख्स सामने से भागते हुए हाथी पर गोली चलाता है और गोली लगने के बाद हाथी घायल होकर नीचे गिर जाता है । हैरानी की बात है कि, इस भयावह घटना का कोई शख्स वीडियो भी बना रहा है । रणदीप ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ''आखिर ये कैसे हो सकता है? क्या वाकई लोग फन के लिए ऐसा कर रहे हैं? कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, प्लीज आप इस मामले को देखिए. इस घटना के जो भी दोषी है, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।''

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, रणदीप जल्द ही सलमान खान के साथ फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉंटेड फ़िल्म में नजर आएंगे । इसके अलावा वह हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फ़िल्म लव आज कल में भी नजर आए थे ।

यह भी पढ़ें : रणदीप हुड्डा एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बड़े दिल वाले इंसान भी हैं, ये रहा सबूत