
कुछ समय पहले, हमने आपको बताया था कि, रणबीर कपूर के पाली हिल वाले नए घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान डिजाइन करेंगी । हालांकि रणबीर अपने नए घर में बीते साल दिसंबर में ही शिफ़्ट हो गए और रणबीर गौरी खान के काम से काफ़ी प्रभावित भी हुए इसलिए अब रणबीर ने गौरी खान को एक छोटे नोट के साथ धन्यवाद देने का फैसला किया ।
आपको बता दें कि गौरी खान एक जानी मानी इंटीरियर डेकोरेटर हैं । गौरी द्दारा रणबीर कपूर के बांद्रा के पाली हील वाले घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाने के लिए रण्बीर किंग खान की पत्नी के प्रति बहुत ज्यादा कृतज्ञ हैं । इसलिए रणबीर ने गौरी को एक थेंक्यू नोट लिखा, जिसे खुद गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया ।
— Gauri Khan Designs (@gaurikhan) March 24, 2017
रणबीर कपूर ने उस थेंक्यू नोट में लिखा- “गौरी के साथ काम करके काफी प्रेरणा और आनंददायक अनुभव मिला । मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अपने पहले घर को किस तरह से सजाउं लेकिन गौरी के साथ काम करना अमेजिंग था क्योंकि हर परिस्थिति में सबकुछ मेरा पर्सनल और मेरे टेस्ट का था ।”
इतना ही नहीं गौरी ने रणबीर के घर की एक तस्वीर को भी शेयर किया । तस्वीर शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, , “Koffee with Ranbir@vastu. Saving the champagne for tomorrow @neetu54”.
फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर कपूर, जो पिछली बार करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे, जल्द ही अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में नजर आएंगे । हालांकि यह फ़िल्म रिलीज होने में अभी वक्त है इसलिए रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग शुरु कर दी है । इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फ़िल्म ड्रेगन में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे ।
















