बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता में से एक रणबीर कपूर पर अक्सर कैसानोवा इमेज का आरोप लगाया जाता है । लेकिन रणबीर कपूर ने कभी भी इस पर अपना कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हाल ही में ‘पीपल बाय WTF’ में निखिल कामथ के साथ हुए पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने अपने हाई-प्रोफाइल रिश्तों के बारे खुलकर बात की ।

रणबीर कपूर ने अपने हाई-प्रोफाइल रिश्तों पार बात की
इस पॉडकास्ट में, रणबीर ने ‘कैसानोवा’ के टैग को लेकर कहा कि, “जब मैंने शुरुआत की, तो मुझे हमेशा एक प्लेबॉय लड़के के रूप में देखा जाता था, जो सिर्फ़ अभिनेत्रियों को डेट करता था। मैं आपको बता दूँ- मैं 2000 से 2003 तक तीन साल नौ महीने न्यूयॉर्क में रहा। मैंने एक भी लड़की को डेट नहीं किया। मैं हमेशा एक आशिक था... इसलिए, जब मैं न्यूयॉर्क के लिए निकला, तो मैंने खुद को यह विश्वास दिलाया कि स्कूल में मेरी पहली प्रेमिका, भले ही मैं उसके साथ नहीं था, मैंने खुद को यह विश्वास दिलाया कि वह मेरे जीवन का प्यार है। और अब यह खत्म हो गया है, चलो बस काम पर ध्यान दें। बेशक, मैंने दो बहुत सफल अभिनेत्रियों को डेट किया और बस यही मेरी पहचान बन गई। कि वह एक कैसानोवा है।”
रणबीर कपूर ने कहा, “मेरे जीवन के एक बड़े हिस्से में मुझे धोखेबाज़ करार दिया गया और आज भी मैं धोखेबाज़ ही हूं। मुझे इसकी परवाह नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह सच नहीं है। लोगों को पूरी कहानी नहीं पता है और मैं कभी भी किसी के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह नहीं बोलूंगा क्योंकि यह बहुत निजी बात है। लेकिन बातें की गईं और अगर इससे वह व्यक्ति खुश होता है। मेरा उस व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है।”
पीपल बाय WTF के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट निखिल कामथ ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन के बारे में बात की, साथ ही निखिल कामथ के साथ अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और हैरान करने वाली समानताओं को शेयर किया है।
व्यक्तिगत उपलब्धियां और चुनौतियां
बातचीत के दौरान निखिल कामथ और रणबीर कपूर ने अपने बचपन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी निजी कहानियां साझा कीं। कामथ अपने शुरुआती जीवन को याद करते हैं, जब उन्हें अपने पिता की कैनरा बैंक में नौकरी की वजह से बार बार घर बदलना पड़ता था। इस दौरान उन्होंने अपने पिता की मृत्यु और अपने भाई के स्ट्रोक के भावनात्मक प्रभाव पर भी बात की है, साथ ही बताया है कि कैसे इन अनुभवों ने उनकी उद्यमशीलता की भावना को आकार दिया।
रणवीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता, लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में गहरी जानकारी साझा की। वह बताते हैं कि कैसे उनके पिता के सख्त और कभी-कभी अप्रत्याशित स्वभाव ने उनकी परवरिश और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म ने उनके जीवन को किस तरह से प्रभावित किया है।
















