अभिनेता संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं । और इस मौके पर उन्होंने अपनी पैन इंडिया फ़िल्म KD - द डेविल से अपना दिलचस्प फ़र्स्ट लुक शेयर करा दिया है । ध्रुवा सरजा की KD - द डेविल में संजय दत्त ‘धाक देवा’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं ।

KD - द डेविल से संजय दत्त का फ़र्स्ट लुक
फिल्म के पोस्टर में संजय दत्त टपोरी अंदाज में नजर आ रहें हैं। बड़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ आंखों में काला चश्मा लगाए और सिर पर पुलिस की तिरछी टोपी लगाए और हाथ में पुलिस का डंडा लिए संजय दत्त का यह लुक बेहद ही शानदार दिख रहा है ।
ध्रुवा सरजा की KD - द डेविल संजय के खास प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है। इस पर बात करते हुए, KD - द डेविल के निर्देशक प्रेम कहते हैं, “फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त की विशालता को कौन नहीं जानता? वह कई प्रभावशाली भूमिकाओं के साथ आते हैं। उनका मुन्ना भाई आज भी बहुत सराहा जाता है, मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कहा, और उनके साथ काम करना एक खुशी की बात रही।”
KD - द डेविल से जुड़ने पर संजय दत्त कहते हैं, “मैं KD - द डेविल का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे पसंद आया कि प्रेम सर ने फिल्म की दुनिया को कैसे कल्पित किया। यह एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है और एक पैन इंडिया फिल्म है। मैं उस टीम का हिस्सा बनने का आनंद उठा रहा हूं, जिसमें उद्योग के कुछ बेहतरीन दिमाग इस प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।”
संजय दत्त के अलावा, KD - द डेविल में शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन और ध्रुवा सरजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक के बंगलौर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन एंटरटेनर, KD - द डेविल को KVN प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे प्रेम ने निर्देशित किया है। यह पैन-इंडिया मल्टी-लिंगुअल फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।
















