पिछली बार अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र जैसी सकसेसफुल फ़िल्म देने के बाद अब रणबीर कपूर जल्द ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार में रोमांटिक लुक में नज़र आएंगे । इस फ़िल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे । रणबीर कपूर इन दिनों तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं । लेकिन देखने में आ रहा है की, रणबीर अपनी फ़िल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के बिना ही अकेले कर रहे हैं, ऐसे में खबरें आने लगी थी ऐसा करने के लिए रणबीर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने कहा है । हालांकि अब रणबीर ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है । और इसके पीछे का सच बताया है । 

श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन नहीं करने की वजह आलिया भट्ट को बताने पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “वो क्यों मना करेगी, आप बेवजह विवाद पैदा कर रहे हैं”

तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी रणबीर कपूर 

रणबीर और श्रद्धा तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन एक साथ न करके व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं और जब मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर से पूछा गया कि, क्या इसका कारण आलिया भट्ट हैं ? तो रणबीर ने कहा, “वो क्यों मना करेगी ? आप ऐसे ही अफवाह उड़ा रहे हैं । ऐसा किसी ने नहीं बोला है, आप विवाद पैदा कर रहे हैं । आज कल मेरे जीवन में कोई विवाद नहीं है ।वहीं रणबीर ने हंसते हुए यह भी कहा, मैं आज कल बहुत पत्नीव्रता इंसान बन चुका हूं ।

बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में रणबीर ने श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन न करने की वजह मेकर्स को बताई थी । उन्होंने बताया था कि, ऐसा मेकर्स चाहते हैं की वो दोनों अलग-अलग प्रमोशन करें । ताकि लोगों को डायरेक्ट स्क्रीन पर ही दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिले । 

 रणबीर और श्रद्धा के अलावातू झूठी मैं मक्कार में डिंपल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी भी हैं । प्यार का पंचनामा (2011) और सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) फेम लव रंजन द्वारा निर्देशित है तू झूठी मैं मक्कार । वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है । निर्माता बोनी कपूर इस रोम-कॉम के साथ अपने पूर्ण अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं । यह फिल्म 8 मार्च 2023 को दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।