रक्षाबंधन का पावन पर्व देश भर में कल यानी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया । ग्लैमर वर्ल्ड में भी इस भाई-बहन के त्यौहार की धूम देखी गई । बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रक्षाबंधन का ये पावन त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया । पटौदी निवास यानी सैफ़ अली खान के घर में भी रक्षाबंधन बहुत ही खास अंदाज में मनाया । सैफ़ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और सबसे छोटे भाई तैमुर अली खान को राखी बांधी । तैमुर अली खान ने राखी का ये त्यौहार अपनी बहन इनाया नौमी खेमु व मासी करिश्मा कपूर के बच्चों किआन राज और समायरा के साथ भी मनाया ।

रक्षाबंधन 2018 : तैमुर अली खान ने अपनी बहनों के साथ कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

सारा अली खान ने तैमुर अली खान के राखी बांधी

राखी का त्यौहार मनाने के लिए सारा, जो अपनी मां अमृता सिंह के साथ अलग घर में रहती हैं, अपने पापा सैफ़ के घर पहुंची । वहां उन्होंने अपने नन्हे से भाई तैमुर को राखी बांधी । इस मौके पर तैमुर कुर्ता-पायजामा में नजर आए । सारा ने राखी की इस क्यूट सी तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया ।

रक्षाबंधन 2018 : तैमुर अली खान ने अपनी बहनों के साथ कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

वहीं सोहा अली खान की बेटी इनाया ने अपने बड़े भाई इब्राहिम के हाथों में भी राखी बांधी । इतना ही नहीं इनाया ने तैमुर को भी राखी बांधी । सोहा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “Stronger together! #rakshabandhan.”

रक्षाबंधन 2018 : तैमुर अली खान ने अपनी बहनों के साथ कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन 2018 : तैमुर अली खान ने अपनी बहनों के साथ कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन

करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ भी तैमुर ने मनाया रक्षाबंधन

तैमुर ने राखी का ये त्यौहार न केवल अपने डैड के तरफ़ से मिले रिश्तों के साथ मनाया बल्कि मम्मी करीना कपूर खान की तरफ़ से मिले रिश्तों के साथ भी पूरे आनंद के साथ मनाया । राखी की सुबह वह अपनी नानी बबीता कपूर के घर नजर आए थे और वहां उन्होंने समायरा कपूर के हाथ से राखी बंधवाई । तीनों भाई-बहन की इस जोड़ी ने फ़ोटो भी क्लिक करवाए ।

यह भी पढ़ें : तैमुर अली खान के लिए कोई प्राइवेट सिक्योरिटी नहीं, लेकिन जल्द ही जाएंगे बोर्डिंग स्कूल

आपको बता दें कि सारा जल्द ही अभिषेक कपूर की फ़िल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं । इस फ़िल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे । इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी ।

Brothers and sisters ❤️#rakshabandhan

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

Stronger together! #rakshabandhan

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

Happy rakhee boys and girls #rakshabandhan ❤️❤️be good to one another !

A post shared by Soha (@sakpataudi) on