साल 2025 की सबसे मचअवेटेड फ़िल्म मानी जाने वाली धुंरधर का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है । हालांकि फ़िल्म के टीज़र ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था लेकिन ट्रेलर ने तो भौकाल ही मचा दिया । ट्रेलर में रणवीर सिंह की विस्फोटक स्क्रीन प्रेज़ेंस, अर्जुन रामपाल का दमदार स्वैग, आर. माधवन की इंटेंसिटी, और संजय दत्त व अक्षय खन्ना का डर पैदा कर देने वाला अंदाज़, ये सब मिलकर धुरंधर को एक जबरदस्त, हाई-इम्पैक्ट फिल्म की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर को दमदार एक्शन थ्रिलर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । लेकिन आर माधवन के लुक ने एक अलग ही फैन बेस बना लिया है ।

आर माधवन के लुक ने किया इंप्रेस
4 मिनट 7 सेकंड के ट्रेलर में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया गया और फ़िल्म के लिए सस्पेंस बरकरार रखा गया है । लेकिन फ़िल्म के धुरंधरों से जरूर परिचय कराया गया है । फ़िल्म में सबसे बड़ी सरप्राइज बनकर नज़र आ रहे हैं आर माधवन, जो धुरंधर में भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय सान्याल, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है, का रोल प्ले कर रहे हैं । आर माधवन ने अपने इस रोल को परफेक्ट दिखाने के लिए बहुत मेहनत की है । उन्होंने बताया कि सही लुक हासिल करने में उन्हें करीब चार घंटे लग गए थे।
माधवन ने कहा, “जब मैं लुक टेस्ट कर रहा था, हम उस लुक में आने के लिए से 5घंटे तक लगातार लुक टेस्ट कर रहे थे। लेकिन जब मैं खुद को देख रहा था, ऐसा लग रहा था कि कुछ कमी है, लेकिन क्या थी, ये पता नहीं चल पा रहा था । फिर तभी मुझसे कहा गया कि ‘मैडी, अपने होंठ पतले करो।’ मैंने पूरी फिल्म में अपने होंठ अंदर की तरफ करके उन्हें पतला रखने की कोशिश की और किरदार के लुक में बड़ा चेंज आ गया ।”
आर. माधवन ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, “जब पहली बार आदित्य धर मेरे पास आए, तो वह बहुत जल्दबाजी में थे । आदित्य ने मुझे अपनी फिल्म और अपनी रिसर्च के बारे में बताया, जिसके बाद मुझे लगा कि पहले ये आदमी कहां था, ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग हैं लेकिन फिर भी ये पहले कहां थे, मैं क्यों उनके साथ काम नहीं कर पाया।”
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल ने हंसते हुए माधवन के लुक और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ़ की । उन्होंने मज़ेदार अंदाज़ में कहा, “मैं पहली बार मैडी के साथ काम कर रहा हूं । हमारे कोई सीन साथ में नहीं हैं । बैंकॉक में शूटिंग हो रही थी… बाहर बारिश हो रही थी… और मैडी डायलॉग दे रहा था… मैं अंदर ही अंदर सोच रहा था । ये कौन जबरदस्त एक्टर है । इतना परफेक्ट परफॉर्म कर रहा था कि मैं दंग रह गया ।”
आज मुंबई के प्रतिष्ठित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित हुए धुरंधर के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, डेब्यूटेंट सारा अर्जुन, निर्देशक आदित्य धर, और फिल्म की निर्माता टीम जियो स्टूडियोज़ की ज्योति देशपांडे और B62 स्टूडियोज़ के लोकेश धर शामिल हुए ।
आदित्य धर, जियो स्टूडियोज, आदित्य और लोकेश धर के बी62 स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















