हर साल पूरी दुनिया 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) सेलिब्रेट करती है । इस साल पृथ्वी दिवस दिवस की 50वीं एनिवर्सरी है इसलिए ये बेहद खास है । कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड कलाकार, जो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं, ने अपने-अपने अंदाज में पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया । बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी अपनी एक बोल्ड फ़ोटो के साथ पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया । इलियाना डिक्रूज ने अपने वेकेशन की एक पुरानी तस्वीर को पृथ्वी दिवस से जोड़कर ये खास दिन सेलिब्रेट किया ।

इलियाना डिक्रूज का स्पेशल अर्थ डे
शेयर की गई फ़ोटो में इलियाना समंदर किनारे एक झूले पर लेटी हुई नजर आ रही है । इसमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं । अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए इलियाना ने लिखा, "हमेशा आभारी, अर्थ डे." । ब्लैक बिकिनी में इलियाना का आराम करने का अंदाज इस फ़ोटो को और ज्यादा आकर्षक बना रहा है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार मल्टीस्टारर फ़िल्म पागलपंती में नजर आईं इलियाना जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म द बिग बुल में अहम रोल निभाती हुई नजर आएंग़ी । इस फ़िल्म में निकिता दत्ता, लेखा प्रजापति और सोहम शाह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे । अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन में बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म इसी साल 2020 में रिलीज होने वाली है ।
View this post on InstagramBut there’s a buffet behind you ????? #tb
A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on
















