प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने अपनी ग्राउंड ब्रेकिंग इमर्सिव फिल्म ‘ले मस्क’ का बहुप्रतीक्षित साउंडट्रैक रिलीज़ कर दिया है। 12 भावपूर्ण और विविध ट्रैक्स से सुसज्जित यह साउंडट्रैक आज वैश्विक स्तर पर बिलीव म्यूजिक पर लॉन्च हो गया है। यह साउंडट्रैक रहमान की प्रसिद्ध कृतियों की तरह ही सीमाओं को पार करते हुए संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है। ‘ले मस्क’ (Le Musk) ए.आर. रहमान द्वारा निर्देशित एक अनूठी इमर्सिव सेंसरी अनुभव वाली फिल्म है। इसे पहले लॉस एंजेलिस और टोरंटो में पेश किया गया और फिर कांस एक्सआर में प्रदर्शित किया गया।

ए.आर. रहमान की फ़िल्म ‘ले मस्क’
फिल्म ‘ले मस्क’ (Le Musk) ए.आर. रहमान द्वारा निर्देशित एक इनोवेटिव संवेदनशील सिनेमा का अनुभव है, जो संगीत, खुशबू, और दृश्य के साथ कहानी कहते हुए दर्शकों को एक नए तरह की फिल्म और कथा में डुबो देता है। फिल्म के साउंडट्रैक को इस इमर्सिव अनुभव के साथ पूरा करने के लिए तैयार किया गया है और फिल्म का अनूठा संगीत रहमान की खासियत को दर्शाता है, जिसमें जैज़, आर्केस्ट्रा और विविध तत्वों के मिश्रण के साथ में भावपूर्ण धुनें हैं।
फिल्म के साउंडट्रैक लॉन्च के बारे में बात करते हुए अवॉर्ड विनिंग संगीतकार ए.आर. रहमान ने कहा, “संगीत फिल्म 'ले मस्क' की धड़कन है। यह फिल्म की आत्मा को संजोता है और दर्शकों को एक भावनात्मक और सेंसरी यात्रा पर ले जाता है। यह फिल्म बहुत मेहनत और प्यार का परिणाम है, जहां हमने तकनीक के उपयोग की सीमाओं को लांघने की कोशिश की है, ताकि कुछ सचमुच इमर्सिव बनाया जा सके। मैं इस साउंडट्रैक को दुनिया के साथ साझा करके बेहद खुश हूं और अपनी यह फिल्म दुनिया को दिखाने के लिए बेहद उत्सुक हूं ।”
फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक संगीत प्रेमियों को एक बहुत ही खूबसूरत भावनात्मक यात्रा पर ले जाता है, जिसमें जैज़, ऑर्केस्ट्रल, और विश्व संगीत के प्रभावों का मेल है, जिससे एक भावनात्मक माहौल से भरी ध्वनि तैयार होती है। फिल्म ले मस्क का बेहतरीन संगीत प्रेम, यादें, और सेंसरी खोज की कहानी को दर्शाते हुए, यह एल्बम लंबे समय से रहमान के फैंस और नए सुनने वालों दोनों के लिए एक अनोखा सुनने का अनुभव देने का वादा करता है।
12 विभिन्न ट्रैक्स पर संगीत की दुनिया के जाने-माने दिग्गजों ने साझेदारी की है। नोरा अरनेज़ेडर (Nora Arnezeder), सना मूसा (Sana Moussa), लिंडा लिंड (Linda Lind), मयसा करा (Mayssa Karaa), हीराल विराडिया ( Hiral Viradia ( Hiral Viradia), सिमोना गिल्बर्ट (Simona Gilbert), द फिरदौस आर्केस्ट्रा (The Firdaus orchestra)और द बुडापेस्ट आर्केस्ट्रा (the Budapest Orchestra) जैसे प्रमुख नामों ने फिल्म 'ले मस्क' के साउंडट्रैक को अवॉर्ड विनिंग म्यूज़िक इंजीनियर ग्रेग पेनी (Greg penny) के साथ मिलकर बनाया है।
एल्बम का वैश्विक रिलीज़ बीलिव म्यूजिक पर रहमान की इस दृष्टि को दर्शाता है कि वह अपनी इनोवेटिव कृतियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुचाएं। फिल्म 'ले मस्क' न केवल रहमान की निर्देशन की शुरुआत है, बल्कि यह इमर्सिव स्टोरीटेलिंग के लिए एक नया मानक भी स्थापित करता है। फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करने के बारे में बात करते हुए, रहमान ने कहा, 'हम दुनिया भर में इमर्सिव एक्सपीरियंस स्टूडियोज़ स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं ताकि फिल्म ले मस्क को ग्लोबली दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। यह फिल्म मेरी टीम की लगातार मेहनत और संभावनाओं की सीमाओं को लांघने का खूबसूरत और भावनात्मक परिणाम है।'
फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक अब बीलिव म्यूजिक के माध्यम से सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
















