सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिसेज का प्रीमियर इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आगामी एडिशन में होने वाला है। इसके प्रीमियर से पहले, जिसमें सान्या और फिल्म निर्देशक आरती कदव शामिल होंगी,सान्या मल्होत्रा अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक मजेदार आस्क मी एनीथिंग (एएमए) सेशन में शामिल हुईं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सान्या मल्होत्रा की मिसेज
जब एक प्रशंसक ने सान्या से मिसेज की शूटिंग की उनकी पसंदीदा यादों के बारे में पूछा, जो मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की रीमेक है, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, “सेट पर हर दिन अनोखा और यादगार था। यह सबसे संतोषजनक और एक अभिनेता के रूप में मुझे संतुष्टिदायक अनुभव हुआ है। हमारी निर्देशक आरती कदव और पूरी कास्ट और क्रू निशांत दहिया को धन्यवाद।” उन्होंने फिल्म के सेट से आरती और निशांत के साथ एक तस्वीर भी साझा की। एक अन्य प्रशंसक ने सान्या से पूछा कि ऋचा की भूमिका निभाने के बारे में सबसे कठिन बात क्या थी।
एक्ट्रेस ने कहा “फिल्म में ऋचा का सफर मेरे सफर से बहुत अलग है। यह डोमेस्टिक एनवायरनमेंट में सेल्फ-डिस्कवरी के बारे में एक कहानी है और जिन चुनौतियों का वह सामना करती है। वे ऐसी हैं, जिनका मैंने पहले कभी सामना नहीं किया है।”
सान्या ने इससे पहले मिसेज में अपने अभिनय के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। आरती कदव द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक विवाहित महिला के जीवन की पड़ताल करती है। वह उन अपेक्षाओं से निपटने के दौरान खुद को खोजती है, जो समाज अक्सर महिलाओं पर थोपता है। सान्या 'मिसेज' के अलावा, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'ठग लाइफ' में नजर आएंगी। उनकी पाइपलाइन में अनुराग कश्यप के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।
















