नेहरू परिवार पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मॉडल पायल रोहतगी बुरी तरह से मुश्किल में फ़ंस गई । आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे शेयर करने के मामले में पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । हालांकि इसके बाद पायल रोहतगी को मंगलवार को जमानत मिल गई । जेल से बाहर आने के बाद पायल ने अपना जेल का अनुभव शेयर किया ।जेल से रिहा होने के बाद पायल रोहतगी ने कहा, 'मेरे लिए बुरे सपने जैसा था जेल जाना, ठंडे फ़र्श पर सोई, 5 हार्डकोर क्रिमिनल के साथ रही'

पायल रोहतगी ने जेल से रिहा होकर राहत की सांस ली

जमानत मिलने के बाद यकीनन पायल और उनके पति संग्राम सिंह ने राहत की सांस ली होगी । लेकिन जेल में कैद रहना पायल के लिए काफ़ी मुश्किल भरा था । जेल से बाहर आने के बाद पायल ने तुरंत मेरे साथ बात की और अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ''मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं । ऐसा कैसे हो सकता है ? ऐसा मैंने क्या किया ? बस मैं बाहर आ गई मेरे लिए यही सबसे बड़ी राहत है ।

मुझे राजस्थान पुलिस ने अहमदाबाद से निकाल दिया था, जैसे ही उन्होंने महसूस किया कि मैंने जमानत के लिए आवेदन किया है । उन्होंने पहले मुझे थाने में एक गंदी कोठरी में रखा, फिर मुझे जेल ले गए जहाँ मुझे पांच हार्डकोर अपराधियों के साथ बंद कर दिया गया । यह एक दु: स्वप्न जैसा था । मुझे ठंडे फर्श पर सोना पड़ा । जहां हर कैदी सोता है । मैं उस जेल में एक और रात भी नहीं रह पाऊंगी ।"

पायल ने मीडिया का भी धन्यवाद किया

पायल ने इसी के साथ अपने पति संग्राम सिंह और अपने वकील को धन्यवाद किया जिसने उन्हें जमानत दिलवाई । ''मेरे पति बहुत ही सज्जन आदमी है । हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कानून कैसे काम करता है । यही कारण है कि राजस्थान पुलिस मेरे खिलाफ (कानून) इसका इस्तेमाल करने में सक्षम हुई । उनका आरोप है कि मैं उनके नोटिस का जवाब नहीं दे रही हूं । जबकि मेरे पास इसका सबूत है ।''

यह भी पढ़ें : नेहरू-गांधी परिवर पर विवादित टिप्पणी करने पर पायल रोहतगी को मिली जेल की सजा, 24 दिसंबर तक रहेंगी कैद

बहरहाल, कानून की लड़ाई जीतने पर पायल ने राहत की सांस ली । ''फ़िलहाल मैं बाहर आकर काफ़ी रिलेक्स हूं । मुझे आराम की सख्त जरूरत है । मुझे नहीं लगता कि, कि ये अनुभव मेरा पीछा छोड़ेगा । लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि, मुझे फ़िर इस दौर से न गुजरना पड़े । मेरा मानना है कि मीडिया बहुत सहयोगी रहा है । मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया । वैसे जिस चीज से मुझे गुजरना पड़ा उससे उबरने में मुझे अभी और समय लगेगा ।''