नेहरू परिवार पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मॉडल पायल रोहतगी बुरी तरह से मुश्किल में फ़ंस गई है । आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे शेयर करने के मामले में पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था और गिरफ्तारी के बाद उन्हें 8 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । और अब खबर आ रही है कि, कोर्ट ने इस मामले में पायल रोहतगी को 24 दिसंबर तक के लिए जेल की सजा सुनाई है ।

नेहरू-गांधी परिवर पर विवादित टिप्पणी करने पर पायल रोहतगी को मिली जेल की सजा, 24 दिसंबर तक रहेंगी कैद

पायल रोहतगी को नहीं मिली जमानत

गिरफ्तारी के बाद पायल और उनके पति संग्राम सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी और गृह मंत्रालय से मदद मांगी थी । हालांकि उन्हें इस मामले में कोई मदद नहीं मिली है । उनकी जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसके बाद अब वह 24 दिसंबर तक जेल में रहेंगी ।

बता दें कि गिरफ़्तारी के बाद पायल ने खुद अपनी गिरफ़्तारी की आधिकारिक पुष्टि की । पायल ने लिखा था कि, ‘मुझे राजस्थान पुलिस ने गूगल पर मौजूद जानकारी को लेकर मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है, अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ मजाक है ।’

वहीं बूंदी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) ममता गुप्ता ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने उन्हें फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया हैंडल पर प्राप्त टिप्पणियों को पोस्ट करने के लिए अहमदाबाद से गिरफ्तार किया और बाद में राजस्थान के बूंदी में लाया गया ।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss: बिग बॉस के घर की सबसे हॉट और ग्लैमरस बिकिनी बेब्स जिसने बढ़ाया तापमान

आपको बता दें कि, पुलिस को पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर 2019 को शिकायत मिली थी । कांग्रेस कार्यकर्ता चर्मेश शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए थे कि अभिनेत्री ने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से नेहरू और उनके परिजनों के खिलाफ विवादास्पद वीडियो बनाकर पोस्ट किए हैं ।