न्यूयॉर्क सिटी में हो रहे मेट्रोपोलिटियन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट का मेट गाला 2017, जो हर साल मई महीने के पहले सोमवार को होता है, इस बार अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के शामिल होने की वजह से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड हस्तियो, जो मेट गाला रेड कार्पेट पर विदेशी हस्तियों के साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं, के शामिल होने की वजह से भी ज्यादा आकर्षक बन गया है । प्रियंका चोपड़ा, जो अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं, मेट गाला 2017 में शामिल हुईं और यहां उन्होंने अपनी ड्रेस से खूब सुर्खियां बटोरी ।

मेट गाला 2017 में प्रियंका ने दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंच कोट पहना । । मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट'स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए हो रहे इस इवेंट में जब प्रियंका राल्फ लौरेन का डिजाईन किया हुआ यह ट्रेंच कोट पहने उतरीं तो सबकी निगाहें इनपर टिक गई । बालों का टॉप-नॉट बन और मेटलिक आय मेकअप, बूट्स और सिल्वर स्टेटमेंट की होलोग्राफिक इअरिंग ने प्रियंका के लुक को और ज्यादा बढ़ा दिया । प्रियंका को अमेरिकी संगीतकार निक जोनास के साथ फ़ोटो खिंचवाने का मौका भी मिला ।

आपको बता दें कि इस ऑउटफिट से प्रियंका ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है । यह ट्रेंच कोट दुनिया का सबसे लम्बा ट्रेंच कोट है । लेकिन जहां फैशन की दुनिया और वेस्टर्न मीडिया प्रियंका के इस ऑउटफिट की तारीफों में लगे हुए हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे ट्रोल करने में लगे हुए हैं । सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस ऑउटफिट को लोग अजब-गज़ब ढंग से ट्रोल कर रहे है । कुछ लोग इसे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बता रहे हैं और कुछ फोटोशोप की सहायता से इस बेहतरीन ऑउटफिट पर जम कर मज़ाक उड़ा रहे हैं । क्रिएटिविटी की हद आप यहां देख सकते हैं ।

प्रियंका के अलावा, दीपिका पादुकोण, जिसने इस साल विन डीजल के साथ हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपक एक्स; द रिटर्न और जेंडर केज में डेब्यू किया था, भी न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला रेड कार्पेट पर चलीं ।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का प्रमोशन शुरु करेंगी । इस फ़िल्म में प्रियंका, विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभाएंगी । इसके अलावा उनके साथ इस फ़िल्म में बड़े हॉलीवुड स्टार्स ड्वेने जॉनसन और ज़ैक एफ्रॉन भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।