हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल अब वैश्विक स्तर पर अपनी सफ़लता के जरिए ग्लोबल स्टार बन गई है । कई प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पेज से लेकर बड़े-बड़े अवॉर्ड शो में अपनी उपस्थिती दर्ज करा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने हर जगह अपने हुनर के झड़े गाड़े ।

सोमवार के दिन, न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हुए मेट गाला 2017 में रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे । इस कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर सुर्खियों में छाया प्रियंका का सबसे लंबा ट्रेंच कोट, जिसे राल्फ लौरेन ने डिजाइन किया । प्रियंका की ये ड्रेस इतनी लंबी थी कि इसे उठाने के लिए एक आदमी की जरूरत पड़ी । इस समारोह में प्रियंका को संगीतकार निक जोनास का साथ मिला । यह कार्यक्रम काफ़ी मजेदार रहा लेकिन असली पार्टी हुई इस कार्यक्रम के बाद जो कि बाथरुम में हुई ।

इस समारोह के बाद हुई आफ़्टर पार्टी में प्रसिद्ध हस्तियों ने एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छा समय बिताया । आफ़्टर पार्टी में प्रियंका अपने सबसे लंबे ट्रेंच कोट से इतना थक गई थी कि उन्होंने इस सबसे लंबे गाउन को हटाकर ट्रेंच कोट मिनी ड्रेस में रुपांतरित कर लिया । प्रियंका चोपड़ा पूरी पार्टी में निक जोनास के साथ रहीं और उन्हीं के साथ दिखे निक के बड़े भाई जो जोनास । लगता है दोनों भाईयों ने प्रियंका के साथ काफ़ी क्वालिटी टाइम बिताया ।

व्यस्त दिन के बाद प्रियंका ने खाना खाया और अजीज अन्सारी व अन्य लोगों के साथ फ़ोटो खिंचवाया । ये दोनों कुछ समय पहले ही दोस्त बने । खाने की टेबल पर प्रियंका के साथ हॉलीवुड के कई एलिट्स जैसे रोज ब्रीन, निक जोना, माइकल बी जॉर्डन, मॉडल लिली एल्डर्रिज, बॉबी कानावैल, डिजाइनर लॉरेन बुश लॉरेन जैसी शख्सियत बैठी हुईं थी । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “Epic table 23!”

प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह निक, अरम्मी और उनकी पत्नी के साथ नजर आ रही हैं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, प्रियंका ने इनके साथ काफ़ी अच्छा समय बिताया “Good times with good people @armiehammer @nickjonas @thisisechambers #metgala2017.”

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच की रिलीज की तैयारियों में जुटी हुई है । ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के अभिनय से सजी इस फ़िल्म में प्रियंका एक अहम किरदार में नजर आएंगी । यह फ़िल्म भारत में 2 जून को रिलीज होगी ।