भले ही ट्विंकल खन्ना उर्फ़ 'मिसेज फ़नीबोंस' ने फ़िल्मों से अपनी दूरी बना ली हो, लेकिन वो अपनी वाकपटुता से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं । हर मुद्दे पर, अपने फ़नी अंदाज में राय रखने वाली ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी से ज्यादा लोकप्रिय हैं । कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई पर चुटकी लेने के बाद अब ट्विंकल खन्ना ने न्यूज रीडर अरनब गोस्वामी पर चुटकी ली है ।

अपने फनी कमेंट्स के लिए जानी जाने वाली ट्विकंल ने टाइम्स न्यूज नेटवर्क से अलविदा कह चुके एंकर अरनब गोस्वामी, जो जल्द ही अपना न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी ला रहे हैं<  पर निशाना साधा है । कुच दिन पहले अरनब ने सोशल मीडिया पर अपने चैनल को प्रमोट करने के लिए कुछ प्रमोशनल वीडियो शेयर किए थे । उनमें से एक वीडियो में अरनब अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को खत लिखते दिख रहे हैं ।  अरनब के इन प्रोमोज पर ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी नितारा चेहरे पर मास्क लगाकर हाथ में प्लास्टिक का क्लीवर लेकर घूम रही हैं और कह रही हैं कट, कट, कट. ट्विंकल ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है, 'खत लिखने के बजाय अरनब को अपने अगले वीडियो में ये मूव्ज ट्राई करना चाहिए ।'