ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 18 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और 19 जुलाई को अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी मनाई । दोनों खास मौकों को प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्पेशल वन के साथ सेलिब्रेट किया । और अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे बैश की फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका हॉट एंड बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

प्रियंका चोपड़ा का गॉरजियस लुक
अपने बर्थडे से एक दिन पहले प्रियंका ने ब्लैक मोनोकनी में सनबाथ लेते फोटो शेयर की थी जिसमें प्रियंका का बोल्ड लुक हॉटनैस बढ़ा रहा था । शेयर की गई फ़ोटो में प्रियंका ब्लैक कलर की मोनोकिनी बिकिनी में नजर आईं । और अब प्रियंका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन और इंगेजमेंट एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कंबाइन फ़ोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें प्रियंका के ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहे हैं ।

जहां एक फ़ोटो में प्रियंका केक को निहारते हुए नजर आ रही हैं वहीं एक फ़ोटो में वह रेड कलर की मोनोकिनी में सेक्सी पोज देते हुए नजर आ रही हैं । इस पूलसाइड लुक को उन्होंने व्हाइट श्रग, फैंसी सनग्लासेज और हूप्स से कंप्लीट किया है ।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा “फोटो डंप, इस बर्थडे मुझे ढेर सारा प्यार भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद. ढेर सारे शानदार मैसेजेज, कॉल्स, स्टोरीज, ट्वीट्स । यह बर्थडे शांति भरा था, पर मैं जिंदगी के अगले साल में कदम रखकर यह सीखा कि हर दिन खुशी का पल होता है ।”

















