बॉलीवुड की मां-बेटी की जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन हमेशा से ही पैपराजी के लिए ट्रीट के रूप में होती है । बीती रात, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी हुई और इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई । हालांकि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की रस्म तो गोवा में इस वीकेंड संपन्न हो गई । और अब मुंबई आकर अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया । इस नई जोड़ी को शुभकामना देने के लिए बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की । और इस फ़ंक्शन की लाइमलाइट चुराई सबसे छोटी गेस्ट बच्चन खानदान की सबसे लाडली आराध्या बच्चन ने ।
मुस्कुराहट के साथ शटरबगस को पोज देती आराध्या बच्चन की हर अदा को कैमरे में बहुत ही खूबसूरती के साथ कौद किया गया । जहां मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन काले रंग के गाउन में माशाल्लाह लग रही थी वहीं उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी अपनी मम्मी की खूबसूरती से मैच करने में पीछे नहीं थी । अपनी मम्मी की तरह डिजाइनर आउटफ़िट में आराध्या की क्यूटनैस माहौल को काफ़ी कूल बना रही थी ।

6 साल की उम्र में आराध्या अपने आप में एक सेलिब्रिटी बन चुकी है । अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्टाइल में फ़ोटो क्लिक करवाना, दादु अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करना, आराध्या को एक लविंग स्टार किड के रूप में दर्शाता है । पैपराजी की पसंदीदा स्टार किड में शुमार आराध्या कभी भी कैमरामेन या मीडिया को देखकर घबराती नहीं है बल्कि बहुत ही सहजता और मुस्कुराहट के साथ उन्हें अपना क्यूट सा पोज देती है । और यही बात सोशल मीडिया पर आराध्या को सुर्खियां दिलाती है । आईए एक नजर डालते है आराध्या के पार्टी लुक पर, जो उन्होंने अंबानी की पार्टी में अपनाया ।
आराध्या बच्चन

आराध्या ने इस मौके पर बेबी पिंक कलर की गौरी एंड नयनिका की रफ़ल ड्रेस को पहना ।

फ़ूलों वाले हेयरबेंड, चमकदार जूते और सिग्नेचर बेग आराध्या की स्टाइल में चार चांद लगा रहा है ।
ऐश्वर्या राय बच्चन

तान्या झवेरी द्दारा स्टाइल की गई ऐश्वर्या ने ओसमान स्टूडियो का स्ट्रेपलैस फ़्लोर लेंथ काले रंग का कढ़ाई वाला गाउन पहना । पिंक लिप्स, वेवी हेयर ऐश्वर्या की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे थे ।
अपनी मम्मी का हाथ पकड़े हुए आराध्या का क्यूट स्टाइल हमेशा से ही सुर्खियां बटोरता है । और दिन-ब-दिन उनके फ़ैंस की संख्या में इजाफ़ा करता है ।
यह भी पढ़ें : आराध्या बच्चन में नजर आई 'मम्मी' ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी खूबसूरती
















