नेशनल क्रश बन चुके बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फ़िल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग पूरी हो चुकी है । कार्तिक आर्यन के साथ इस फ़िल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आएंगी । अब मेकर्स ने इस फ़िल्म के लीड एक्टर्स के लुक से एक-एक करके पर्दा हटाया है । इस फ़िल्म में जहां कार्तिक आर्यन पति के किरदार में दिखाई देंगे तो पत्नी के किरदार में भूमि पेडनेकर और वो के किरदार में अनन्या पांडे दिखाई देंगी ।

Pati Patni Aur Woh First Look: 'चिंटू त्यागी' बन कार्तिक आर्यन ने मिलवाया अपनी 'पत्नी' भूमि पेडनेकर और 'वो' अनन्या पांडे से

कार्तिक आर्यन ने मिलवाया पति, पत्नी और वो की फ़ैमिली से

सबसे पहले बात करते है कार्तिक के किरदार, चिंटू त्यागी की । कार्तिक का किरदार चिंटू त्यागी कानपुर बेस्ड एक सीधा-सादा आदमी है । कार्तिक ने हाल ही में अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म पति पत्नी और वो, फिल्म का अपना लुक अपने फैंस से शेयर किया ।

मिलिए चिंटू त्यागी से

शेयर किए पोस्टर में कार्तिक अपने खटारा स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं । और इस पोस्टर में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है वह है कार्तिक की किलर स्माइल । अपने लुक को शेयर कर कार्तिक ने लिखा, 'हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति'।

मिलिए पत्नी से

इसके बाद आती है पत्नी की बारी । इस फ़िल्म में पत्नी का किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही है । उनके लुक को शेयर किया गया जिसमें वह एक हाउस वाइफ वेदिका के किरदार में नज़र आ रही हैं । इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ' चिंटू जैसे पति को वेदिका जैसी पत्नी कहां मिलेगी, नज़र ना लगे'।

और फ़िर आती है वो

अब इस फिल्म में पति पत्नि के बीच आने वाली वो का भी लुक सामने आ चुका हैं । कार्तिक ने अनन्या पांडे का भी लुक अपने अकाउंट से शेयर किया है । अनन्या के पोस्टर पर लिखा है, जो भी इस हसीना से प्यार करेगा वह अग्निपथ पर चलेगा ।

यह भी पढ़ें : अनन्या पांडे और सारा अली खान के बीच झूल रहे कार्तिक आर्यन पर आया एक और एक्ट्रेस का दिल

मुदस्सिर अजीज़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म, 1978 में आई बी आर चोप़डा की फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है । यह फ़िल्म 6 दिसम्बर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।